Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifSIVASAGARटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़शिवसागर

शिवसागर शहर के दो इलाकों में मंगलवार को होगी बिजली कटौती 

शिवसागर 11 मई : असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (APDCL) ने दो अलग-अलग निर्माण कार्यों के कारण मंगलवार 12 मई को सुबह के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है।

पहला शटडाउन : ‘मेसर्स सृष्टि क्रॉप केयर’ द्वारा असम माला पथ विस्तार परियोजना के सड़क विस्तार कार्य के तहत 11 केवी एटी रोड (AT Road) फीडर और 11 केवी बीजी (BG) फीडर में बिजली खंभों के स्थानांतरण और निर्माण कार्य के लिए सुबह 6:00 बजे से 10:30 बजे तक (4 घंटे 30 मिनट) तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।

प्रभावित क्षेत्र : बीजी रोड (होम शॉपी से टाउन हाईस्कूल तक)

दूसरा शटडाउन : लोक निर्माण (सड़क) विभाग के अनुरोध पर मौजूदा 11 केवी वीआईपी (VIP) फीडर में ट्रांसफार्मर स्थानांतरण कार्य के लिए सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक (3 घंटे) तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।

प्रभावित क्षेत्र : बरपुखुरीपार (सर्किट हाउस के पास का इलाका)

महत्वपूर्ण जानकारी –

APDCL ने स्पष्ट किया है कि दोनों शटडाउन की सूचना पहले ही कंपनी के आधिकारिक SDMS पोर्टल (Shutdown Management System) पर अपलोड कर दी गई है। पंजीकृत उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से पहले से ही सूचना भेज दी गई है।

उपभोक्ताओं से अनुरोध –

बिजली कटौती के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें। विद्युत् उपकरणों को स्विच ऑफ रखें और बिजली बहाल होने तक धैर्य रखें। APDCL ने इन शटडाउन को यथासंभव कम समय में पूरा करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!