Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
राज्य

सीबीएसई 12वीं में यशवी पारीक का जलवा, कॉमर्स में 95% के साथ स्कूल में द्वितीय स्थान

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में यशवी पारीक की शानदार सफलता, कॉमर्स संकाय में विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त

जोरहाट / 17 मई: जोरहाट स्थित असम राइफल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा यशवी पारीक ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉमर्स संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अपने शानदार परिणाम के साथ उन्होंने विद्यालय में कॉमर्स संकाय में द्वितीय स्थान हासिल कर परिवार एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

यशवी ने अपने श्रेष्ठ पाँच विषयों में कुल 95 प्रतिशत अंक अर्जित किए। विशेष उपलब्धि के रूप में उन्होंने चित्रकला विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की विद्यालय परिवार, शिक्षकों, सहपाठियों एवं शुभचिंतकों द्वारा सराहना की जा रही है।

इससे पूर्व भी यशवी ने शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की थी। उन्होंने कक्षा 10वीं की परीक्षा जोरहाट के कार्मेल स्कूल से 92 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

यशवी पारीक, जोरहाट के रूपाई आली निवासी वरिष्ठ समाजसेवी तथा पारीक सभा जोरहाट के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण पारीक एवं श्रीमती रामादेवी पारीक की पौत्री तथा गोपाल पारीक एवं पारीक महिला समिति की सचिव श्रीमती संध्या पारीक की सुपुत्री हैं। शिवसागर के वरिष्ठ समाजसेवी तथा पारीक सभा शिवसागर के अध्यक्ष चंपालाल पारीक एवं श्रीमती ममता पारीक की दौहित्री है।

परिवारजनों ने उनकी इस सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। इस शानदार सफलता ने न केवल यशवी के सपनों को पंख दिए हैं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के चेहरे पर गर्व की चमक भर दी है।

यशवी की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय एवं समाज में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगी।

मारवाड़ी युवा मंच जोरहाट शाखा ने रविवार को अपर असम चैंबर से कॉमर्स के सभागार में इलाके के मेधावी 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। जिनमें मेधावी छात्रा यशवी पारीक भी शामिल थीं। शाखाध्यक्ष अरविंद राठी की अध्यक्षता में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद अशोक मालपानी, मंच शाखा के सलाहकार उमेश पारीक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के मंडल बी के मंडलीय उपाध्यक्ष अनिल केजरीवाल एवं सहायक मंत्री नागर रतावा, मारवाड़ी सम्मेलन जोरहाट शाखा के अध्यक्ष कन्हैयालाल हरलालका एवं सचिव बाबूलाल सांखला, मारवाड़ी युवा मंच जोरहाट शाखा के अध्यक्ष अरविंद राठी एवं सचिव जीतेश पटवारी, पारीक सभा जोरहाट के अध्यक्ष कैलाश पारीक एवं सचिव अशोक पारीक, पारीक महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती शारदा पारीक, रूपाई आली दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजकुमार झंवर एवं सचिव महेंद्र दुग्गड, मस्त मंडल जोरहाट के अध्यक्ष रघुवीर सिंह एवं सचिव अनिल शर्मा, पारीक सभा शिवसागर के सचिव द्वारका पारीक ने परिवार और समाज को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि के लिए यशवी पारीक को बधाई दी है।

कैलाश पारीक ने कहा कि यशवी पारीक के शैक्षणिक जीवन पथ के महत्वपूर्ण पड़ाव की यह सफलता उनके आगे के शिक्षा और कर्म जीवन का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि आज पूरा समाज गर्वित है और हम यशवी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। अपनी मेधा का परिचय देते हुए परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी मेहनत, लगन और संकल्पित सतत प्रयासों और परिजनों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन का सुफल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!