Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedधर्मलोकल न्यूज़

डिब्रूगढ़ में मारवाड़ी दुर्गापूजा समिति की आम सभा संपन्न : नई कार्यकारिणी समिति का हुआ गठन : धीरज मुनका बने अध्यक्ष एवं पवन कयाल सचिव

डिब्रूगढ़ 17 मई : डिब्रूगढ़ की श्री मारवाड़ी दुर्गापूजा समिति की वार्षिक आम सभा 82वें दुर्गोत्सव पालन हेतु आज 17 मई रविवार को दिन के 11.30 बजे शहर के मारवाड़ी पट्टी स्थित सिकतिया निवास पर आयोजित की गई।

समिति के अध्यक्ष धीरज मुनका की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में सर्वप्रथम समिति के कोषाध्यक्ष राज कुमार धानुका द्वारा गत वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

इसके बाद हर साल की भांति इस वर्ष भी श्री मारवाड़ी दुर्गापूजा समिति के तत्वावधान में 82 वां दुर्गोत्सव से मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लेते हुए इसके लिए एक सशक्त कार्यसमिति का गठन किया गया।

नई समिति में धीरज मुनका को एक बार फिर से समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही दीपक कयाल एवं ओमप्रकाश पोद्दार को उपाध्यक्ष और पवन क्याल को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया। डॉ. श्रीकांत सिकतिया, आलोक क्याल, दिव्यांशु अग्रवाल, मनीष लोहिया तथा मयंक चौधरी को सहसचिव पद पर नियुक्त किया गया। वहीं राज कुमार धानुका को एक बार पुनः कोषाध्यक्ष एवं कैलाश क्याल को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सभा में इस दुर्गोत्सव के मार्गदर्शन हेतु एक सशक्त सलाहकार समिति का भी गठन किया गया जिसमें सलाहकार के रूप में सीए ज्योति प्रसाद कनोई, अशोक धानुका, निर्मल बेड़िया, निर्मल क्याल, अशोक सराफ, महेश मुनका, सुनील पोद्दार, राजकुमार सिकतिया, सुबीर केजड़ीवाल, राजेश गोयनका, विश्वनाथ बजाज, रमेश सिंघानिया, बजरंग धानुका, त्रिलोक धानुका, बिनोद अग्रवाल, बिक्की केजड़ीवाल, बिनोद बजाज, संजय जैन, डॉ श्रीप्रकाश क्याल, पुनीत खेमानी, ओमप्रकाश लोहिया, महेंद्र केड़िया एवं प्रमोद केड़िया को नियुक्त किया गया।

सभा में इस वर्ष के दुर्गोत्सव आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!