समन्वय 2026 : मोरानहाट में सामाजिक एकता और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ मारवाड़ी समाज करेगा मंथन : पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन का भव्य प्रांतीय लघु अधिवेशन : “सशक्त समाज : उज्ज्वल भविष्य” थीम पर 16-17 मई को राधाकृष्ण विवाह भवन में दो दिवसीय ऐतिहासिक आयोजन
15 मई को होगा शुभारंभ, पूर्वोत्तर के 250 से अधिक प्रतिनिधि पहुंचेंगे, 150 सदस्यों की स्वागत समिति सहित युवा मंच और महिला सम्मेलन शाखाएं भी जुटी तैयारियों में

मोरानहाट, 11 मई : पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन का अत्यंत महत्वपूर्ण प्रांतीय लघु अधिवेशन “समन्वय 2026” आगामी 16 और 17 मई 2026 को मोरानहाट स्थित राधाकृष्ण विवाह भवन परिसर में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। मोरानहाट शाखा द्वारा मेजबानी किए जा रहे इस दो दिवसीय भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर है और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में उत्साह तथा उमंग का माहौल छाया हुआ है। विभिन्न शाखाओं से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

यह अधिवेशन न केवल मारवाड़ी समाज की एकता को मजबूत करेगा, बल्कि “समन्वय” की भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज के विभिन्न घटकों के बीच बेहतर समन्वय, संकट की घड़ी में एकजुटता और स्थानीय समुदायों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों को प्रोत्साहित करने का माध्यम बनेगा।
राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व की रहेगी गरिमामय उपस्थिति
अधिवेशन में अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गोयनका (दिल्ली), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिनोद तोदी (पटना), राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत सुराणा (गुवाहाटी), प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) बिनोद लोहिया, प्रांतीय महामंत्री रमेश चांडक, प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज काला, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. महेश जैन, मंडल A के मंडलीय उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल सहित प्रांतीय कार्यकारिणी की पूरी टीम और अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
पूर्वोत्तर की सभी शाखाओं से लगभग 250 से अधिक प्रतिनिधि इस अधिवेशन में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। इन प्रतिनिधियों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल होंगे, जो समाज के समग्र विकास और समन्वय पर चर्चा करेंगे।
मोरानहाट शाखा की व्यापक तैयारी, 40 सदस्यीय स्वागत समिति गठित
इस विशेष आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए मोरानहाट शाखा ने 40 से अधिक सदस्यों को शामिल करते हुए एक विस्तृत और सक्रिय स्वागत समिति का गठन किया है। स्वागताध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश गाड़ोदिया के कुशल नेतृत्व में विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिनमें भोजन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, पंजीकरण, यातायात प्रबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह, टॉक शो, नामघर दर्शन और सभा संचालन जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं शामिल हैं।
स्वागत समिति में उप स्वागताध्यक्ष अर्जुन भरतिया, सांवरमल मोर, विजय केड़िया, स्वागत मंत्री पवन मोर, सह स्वागत मंत्री बिमल अग्रवाल, प्रसन्न पसारी, अशोक बेड़ीया,अरविंद गाड़ोदिया, संपर्क अधिकारी बिरेन अग्रवाल, भोजन व्यवस्था बिनोद भरतिया सुशील पोद्दार, संजय अग्रवाल, बिमल सुरेका, कुणाल अग्रवाल इत्यादि, पंजीकरण विभाग अर्जुन भरतीया, अशोक मोर, शंभू सुरेका, आवास व्यवस्था अशोक बेड़ीया,सुशील बेड़ीया, यातायात व्यवस्था धर्मेश पारीक, टॉक शो प्रभारी बिमल अग्रवाल, कल्चरल इवेंट प्रभारी अरविंद गाड़ोदिया, टीम युवा मंच, टीम महिला सम्मेलन, विशेष सम्मान समारोह छगनलाल माड़ोदिया, पवन मोर इत्यादि, नामघर दर्शन प्रभारी देवकीनंदन अग्रवाल, मोटिवेशनल प्रोग्राम तथा लाफ्टर शो प्रोग्राम प्रभारी विजय मोर और अरविंद गाड़ोदिया, कार्यकारिणी तथा प्रांतीय सभा मैनेजमेंट के प्रभारी अध्यक्ष बिनोद अग्रवाल, सचिव छगनलाल माड़ोदिया, कोषाध्यक्ष विजय मोर, पवन मोर, बिरेन अग्रवाल, बिमल अग्रवाल, प्रसन्न पसारी,अशोक बेड़ीया, अरविंद गाड़ोदिया, मनोज मिंडिया और संजय अग्रवाल के साथ अन्य सदस्य सदस्याओं को समाहित करते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कुल मिलाकर लगभग 150 सदस्य विभिन्न व्यवस्थाओं में निरंतर जुटे हुए हैं और दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि हर अतिथि को बेहतरीन अनुभव मिल सके।

16 मई का कार्यक्रम : समन्वय, सम्मान और सांस्कृतिक उत्सव
16 मई को सुबह से देर रात तक चलने वाले कार्यक्रम अत्यंत रोचक और अर्थपूर्ण होंगे। इसमें कार्यकारिणी सभा, टॉक शो, विशेष सम्मान समारोह, सांस्कृतिक संध्या, चौपाल और “शार्क टैंक” शैली का अनोखा हास्य-व्यवसायिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे।
“समन्वय” विषय पर आयोजित विशेष परिचर्चा में समाज के विभिन्न संगठनों और घटकों के बीच बेहतर तालमेल, संकट के समय सामाजिक एकजुटता तथा स्थानीय समाजों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों पर गहन चर्चा की जाएगी। इस परिचर्चा में सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष शालिनी बगड़िया, लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल जालान और प्रसिद्ध टीवी डिबेटर ललित जैन जैसे वक्ता भाग लेंगे।
टॉक शो में समन्वय पर जिसके तहत किस प्रकार से समाज की विभिन्न घटकों में समन्वय स्थापित करते हुए कैसे क्राइसिस के वक्त एकजुट होकर समाज का रक्षा कवच बनें। किस प्रकार स्थानीय इतर समाज के साथ समन्वय का ताना बाना बुना जा सके ताकि आनेवाले समय में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
रात्रि के विशेष म्यूजिकल सम्मान समारोह में सम्मेलन के पूर्व और वर्तमान नेतृत्व से जुड़े विशिष्ट लोगों का भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। समाज की महिलाओं और युवतियों द्वारा “समन्वय” की भावना पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो पूरे माहौल को भावुक और प्रेरणादायक बना देंगी।
इसी दौरान एक नए प्रयास के तहत – शार्क टैंक – का व्यवसाय से संबंधित हास्य प्रोग्राम भी प्रस्तुत किया जाएगा। रात्रि 10 बजे से 11 बजे तक चौपाल बैठेगी जिसमें परस्पर जान पहचान, मेलजोल को बढ़ावा दिया जाएगा।

17 मई का कार्यक्रम : नामघर दर्शन, प्रेरणा और हास्य की महफिल
17 मई को सुबह प्रतिनिधियों का जत्था स्थानीय नामघर में जाकर दर्शन करेगा और सेवा कार्य में भाग लेगा। इसके बाद प्रांतीय सभा का उद्घाटन सत्र, मोटिवेशनल प्रोग्राम, लाफ्टर शो का रोचक हास्य कार्यक्रम और समापन समारोह आयोजित होगा।
नामघर दर्शन कार्यक्रम के तहत आए हुए प्रतिनिधियों का एक जत्था तथा आतिथ्य शाखा परिवार के सदस्य थॉमसन तिनाली के पास स्थित नामघर में जाकर सेवा देंगे।
मोटिवेशनल सत्र में शिलांग के प्रख्यात वक्ता एवं मोटीवेटर अंकुर झुनझुनवाला वर्तमान की ज्वलंत विषय वस्तु पर मोटिवेट करेंगे कि कैसे हमें इन चीजों को हैंडल करना है पर प्रेरक भाषण देंगे।
लघु अधिवेशन की स्मृतियां सभी के मानस पटल पर अंकित करते हुए दो दिन के इस व्यस्त कार्यक्रम का समापन हास्य महफिल से होगा। जिसमें राजस्थान के प्रसिद्ध हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी हास्य व्यंग्य की अपनी जोरदार प्रस्तुति के माध्यम से कुछ मैसेज देते हुए माहौल को हंसी-खुशी के रंगों से भरेंगे।
समापन समारोह में मोरान समाज की ओर से सभी प्रतिनिधियों को पारंपरिक विदाई दी जाएगी। आयोजन के दौरान दोनों दिनों में इतर समाज के एक-एक विशिष्ट व्यक्ति विशेष का भी नागरिक अभिनंदन किया जाएगा, जो सामाजिक सद्भाव को और मजबूत करेगा।

15 मई से औपचारिक शुभारंभ, त्रिदिवसीय उत्सव का रूप
मुख्य कार्यक्रम 16 और 17 मई को होने वाले हैं, लेकिन 15 मई को प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा के करकमलों से गणेश आह्वान और पंडाल उद्घाटन के साथ आयोजन की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। इस प्रकार यह लघु अधिवेशन शाखा स्तर पर त्रिदिवसीय उत्सव का स्वरूप ले चुका है, जो मोरानहाट शाखा के लिए गौरव का विषय है।
नेतृत्व का आह्वान और अपील
सम्मेलन की मोरानहाट शाखा अध्यक्ष बिनोद अग्रवाल और स्वागताध्यक्ष ओमप्रकाश गाड़ोदिया ने कहा कि आयोजन को यादगार बनाने के लिए पूरी टीम लगातार जुटी हुई है और प्रांतीय नेतृत्व का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है।
शाखा सचिव छगनलाल माड़ोदिया और स्वागत मंत्री पवन मोर ने पूर्वोत्तर प्रांत की सभी शाखाओं से मोरानहाट शाखा का आतिथ्य स्वीकार करते हुए अधिकाधिक संख्या में सहभागिता निभाने और और समन्वय के एक नए अध्याय की शुरुआत करने का विशेष आग्रह किया है।
पंजीकरण प्रभारी अर्जुन भरतिया और प्रांतीय संयुक्त मंत्री बिरेन अग्रवाल ने अब तक 100 से अधिक पंजीकरण होने की जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर के साथियों से जल्दी जल्दी इस उत्सव हेतु अपना पंजीकरण करवाते हुए सहयोग करने की अपील की है। आवास व्यवस्था प्रभारी अशोक बेड़िया ने सभी प्रतिनिधियों से समय रहते होटल बुकिंग फॉर्म भरने का अनुरोध किया है। ताकि उचित व्यवस्था को अंजाम दिया जा सके।

युवा मंच और महिला सम्मेलन शाखा
मारवाड़ी युवा मंच मोरानहाट शाखाध्यक्ष स्वीटी शर्मा, सचिव मनीष बेड़िया तथा मारवाड़ी महिला सम्मेलन मोरानहाट शाखाध्यक्ष प्रभा अग्रवाल और सचिव सुनीता निर्मल अग्रवाल ने भी पूर्ण सक्रिय सहयोग की साथ इस लघु अधिवेशन के आयोजन में सम्मेलन शाखा परिवार के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का संकल्प दोहराया है अपनी पूरे शाखा परिवार के साथ आयोजन समिति को अपना साथ और सहयोग दे रहे हैं।
आयोजन समिति ने पूर्वोत्तर के सभी सम्मेलन परिवारों, समाजबंधुओं और प्रतिनिधियों से “समन्वय 2026” में बढ़-चढ़कर भाग लेकर सामाजिक एकता, सहयोग और समन्वय की नई मिसाल कायम करने का हार्दिक आह्वान किया है।
सम्मेलन के प्रांतीय लघु अधिवेशन का यह आयोजन न केवल मारवाड़ी समाज को मजबूत बनाएगा, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर में सकारात्मक संदेश भी देगा। इस आशय की जानकारी स्वागत मंत्री पवन मोर द्वारा प्रेषित की गई है।




