ACCIDENTASSAMDERGAONGOLAGHATLocal NewsROAD ACCIDENTSTATEराज्यलोकल न्यूज़

गोलाघाट के बादुलीपार में भीषण सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई ऑल्टो कार, तीन बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल : तेज रफ्तार टक्कर से वाहन के उड़े परखच्चे : स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल : पुलिस जांच में जुटी : जोरहाट से गुवाहाटी जा रही थी कार, सड़क पर आए व्यक्ति को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

देरगांव, 8 जुलाई : गोलाघाट जिले के बादुलीपार इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई। एक ऑल्टो कार (AS 14 D 1513) अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार तीन बच्चों सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

व्यक्ति को बचाने के प्रयास में चालक ने खोया नियंत्रण

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार जोरहाट से गुवाहाटी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बादुलीपार क्षेत्र में अचानक सड़क पर आए एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार लोग अंदर ही फंस गए।

तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में कार में मौजूद तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि सभी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घायलों की पहचान का इंतजार, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी।

फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की पड़ताल जारी है।

देरगांव से दीपक जैन की रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!