Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
CHURUhttps://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifLocal Newsटॉप न्यूज़देशराजस्थान

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला मुख्यालय पर डॉ अंबेडकर सर्किल के पास महिला हाउसिंग ट्रस्ट द्वारा निर्मित नेट जीरो कूलिंग स्टेशन का किया उद्घाटन

भीषण गर्मी में आमजन को मिलेगी राहत, पर्यावरण संरक्षण का बनेगा मॉडल : पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़

चूरू, 03 जून : पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पूर्व जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, सीईओ श्वेता कोचर, चंद्राराम गुरी, बसंत शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने बुधवार को बढ़ती गर्मी के बीच आमजन को राहत प्रदान करने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में चूरू नगर परिषद के समन्वय से एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिला मुख्यालय पर डॉ अंबेडकर सर्किल के पास महिला हाउसिंग ट्रस्ट द्वारा स्थापित नेट जीरो कूलिंग स्टेशन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने फीता काटकर नेट जीरो कूलिंग स्टेशन का शुभारंभ किया तथा इसकी कार्यप्रणाली एवं विशेषताओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि चूरू जैसे अधिक तापमान वाले क्षेत्र में इस प्रकार की पहल न केवल आमजन को राहत प्रदान करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी।

राठौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एवं बढ़ते तापमान की चुनौतियों के बीच नवाचार आधारित सुविधाओं की आवश्यकता बढ़ गई है। नेट जीरो कूलिंग स्टेशन जैसी परियोजनाएं आमजन को राहत पहुंचाने के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण और सतत विकास के लक्ष्यों को भी मजबूती प्रदान करती हैं।

चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि जनसुविधाओं के विकास के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह स्टेशन यात्रियों, राहगीरों एवं आम नागरिकों को गर्मी से राहत प्रदान करने में उपयोगी सिद्ध होगा।

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि नेट जीरो कूलिंग स्टेशन को पर्यावरण अनुकूल अवधारणा के आधार पर विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य न्यूनतम ऊर्जा खपत के साथ अधिकतम शीतलन सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा और पर्यावरण संरक्षण दोनों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न नवाचारों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने नेट जीरो कूलिंग स्टेशन की कार्यप्रणाली व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

इस दौरान चूरू एसडीएम धीरज झाझड़िया, पदमसिंह राठौड़, सीताराम लुगरिया, सुरेश सारस्वत, विक्रम कोटवाद, महिला हाउसिंग ट्रस्ट से चांद, विमला गढ़वाल, नरेन्द्र काछवाल, धर्मेन्द्र राकसिया, गोपाल बालाण, सुनील ढाका, रवि दाधीच, नीरज जांगिड़, रजत सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!