Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
ACHIVEMENTASSAMGUWAHATIJudiciaryNAGAONSTATEWomenमहिलाराज्य

असम न्यायिक सेवा में बांसुरी पोद्दार की शानदार सफलता—पांचवीं रैंक के साथ न्यायिक अधिकारी के रूप में चयन : NALUJA असम से LL.B. और NLIU भोपाल से LL.M.—मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से हासिल किया प्रतिष्ठित मुकाम : अधिवक्ता पंकज पोद्दार और ऋतु पोद्दार की पुत्री हैं बांसुरी—परिवार और मारवाड़ी समाज में हर्ष

मारवाड़ी सम्मेलन की नगांव शाखा के साथ पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन ने भी दी बधाई और शुभकामनाएं

गुवाहाटी, 24 सितंबर : असम न्यायिक सेवा परीक्षा में बांसुरी पोद्दार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ उनका न्यायिक अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के साथ मारवाड़ी समाज में भी खुशी और गर्व का माहौल है।

अधिवक्ता पंकज पोद्दार और ऋतु पोद्दार की पुत्री हैं बांसुरी

बांसुरी पोद्दार गुवाहाटी निवासी अधिवक्ता पंकज पोद्दार एवं ऋतु पोद्दार की पुत्री हैं। पोद्दार परिवार पूर्व में नगांव में निवास करता था और नगांव के सामाजिक परिवेश से परिवार का पुराना जुड़ाव रहा है। बांसुरी स्वर्गीय महाबीर प्रसाद पोद्दार एवं गीता देवी पोद्दार की पौत्री हैं। उनकी उपलब्धि पर भाई शिवेश पोद्दार सहित परिवार के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

प्रतिष्ठित संस्थानों से हासिल की विधि की उच्च शिक्षा

बांसुरी ने अपनी विधि शिक्षा देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से पूरी की है। उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एंड ज्यूडिशियल एकेडमी, असम (NALUJA) से एलएल.बी. की पढ़ाई की और इसके बाद नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU), भोपाल से एलएल.एम. की उपाधि प्राप्त की।

न्यायिक सेवा में जाने के लक्ष्य के साथ उन्होंने निरंतर अध्ययन और तैयारी जारी रखी। मेहनत, अनुशासन, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने असम न्यायिक सेवा में पांचवीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और शुभचिंतकों को गौरवान्वित किया।

परिवार ने शिक्षकों और शुभचिंतकों के प्रति जताया आभार

बांसुरी की सफलता पर परिवार ने भगवान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके शिक्षकों, मित्रों और उन सभी शुभचिंतकों का आभार जताया है, जिन्होंने उनकी शैक्षणिक एवं न्यायिक सेवा की तैयारी के दौरान उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया।

परिवार ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद बांसुरी पर सदैव बना रहे और वह अपने न्यायिक जीवन में निरंतर सफलता अर्जित करते हुए समाज एवं न्याय व्यवस्था की सेवा करें।

लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322-G और मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा ने बताया समाज के लिए गर्व का क्षण

लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322-G ने भी अपने IPDG लायन पंकज कुमार पोद्दार की होनहार बेटी बांसुरी पोद्दार की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

बांसुरी पोद्दार के न्यायिक अधिकारी के रूप में चयन पर मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा ने उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। शाखा ने इस उपलब्धि को पोद्दार परिवार के साथ सम्पूर्ण नगांव मारवाड़ी समाज के लिए गर्व और हर्ष का विषय बताया।

सम्मेलन ने बांसुरी के माता-पिता एवं परिवारजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि परिवार से मिले संस्कार, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने उनकी सफलता की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्था ने कामना की कि बांसुरी अपने न्यायिक दायित्वों का निष्पक्षता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करते हुए न्याय के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करें।

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन ने भी किया अभिनंदन

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन ने भी बांसुरी पोद्दार को असम न्यायिक सेवा में पांचवां स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सम्मेलन ने उनकी उपलब्धि को कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प, उत्कृष्ट प्रतिभा और निरंतर प्रयास का परिणाम बताते हुए इसे परिवार के साथ मारवाड़ी समाज एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

सम्मेलन ने विशेष रूप से बांसुरी के पिता पंकज पोद्दार को भी बधाई दी, जो संस्था की प्रांतीय कार्यकारिणी से जुड़े हैं। संगठन की ओर से उनके सफल न्यायिक जीवन की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि वह अपनी प्रतिभा और संवेदनशीलता के साथ न्याय एवं समाज की सेवा करेंगी।

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, प्रांतीय महामंत्री रमेश कुमार चांडक तथा सम्मेलन परिवार ने बांसुरी पोद्दार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल न्यायिक भविष्य की मंगलकामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!