Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifSIVASAGARUncategorizedलोकल न्यूज़शिवसागर

लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 डी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन ललित कुमार कोठारी ने किया शिवसागर का दौरा

सेवा कार्य और सदस्यता विस्तार अभियान पर दिया बल : डीएफएफ और एलसीएफ का उपयोग जनसेवा कार्य में करने के लिए प्रोत्साहित किया

शिवसागर 9 मई : लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 – डी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन ललित कुमार कोठारी शुक्रवार को लायंस क्लब ऑफ शिवसागर की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे। उनके स्वागत और सम्मान में शाम को शहर के एटी रोड़ स्थित लायंस सेंटर में एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया।

क्लब के अध्यक्ष डॉ. गिरिराज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन कोठारी का उत्साहपूर्ण स्वागत किया। क्लब के सचिव लायन डॉ. पंकज बिहानी द्वारा उद्देश्य व्याख्या से शुरू हुई सभा में कोषाध्यक्ष: लायन अमिता एम. जोगानी सहित सम्मानित लायंस सदस्यों लायन संतोष साहेवाला, लायन विष्णु शर्मा, लायन मनोज जोगानी, लायन अजय अग्रवाल, लायन प्रकाश बुखरेडिया, लायन डी.के. शर्मा और लायन मनोज अग्रवाल ने भगा लिया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब में दो नए सदस्यों के रूप में अरुण कुमार सिंह और प्रह्लाद बागड़ी को क्लब परिवार में शामिल किया गया। सभा में लायन विष्णु शर्मा ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन ललित कुमार कोठारी का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया। क्लब इन्वोकेशन का सुंदर प्रस्तुति लायन मनोज जोगानी ने किया।

अपने ओजस्वी उद्बोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन ललित कुमार कोठारी ने लायंस क्लब की सेवा गतिविधियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लायंस इंटरनेशनल के डीएफएफ (डिस्ट्रिक्ट फाउंडेशन फंड) और एलसीएफ (लायंस क्लब्स फाउंडेशन) फंड्स का उपयोग विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं के लिए किया जाना चाहिए।

उन्होंने क्लब को लायंस परिवार को और विस्तार देने की अपील करते हुए कहा कि नए सदस्यों को क्लब में शामिल करके सेवा की भावना को और मजबूत किया जाए। लायन कोठारी ने कहा कि जनसेवा के उद्देश्य से गठित अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगठन लायंस क्लब के लक्ष्य और उद्देश्यों के लिए और अपना समय देना होगा। लायंस से जुड़कर सबसे बड़ा लाभ यह है कि सेवा कार्य को विस्तार मिलता है। निस्वार्थ भाव से दूसरों का सहयोग करना ही लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य है। समाज को साथ लेकर ही क्लब संचालित होता है। जरूरत के हिसाब से अपनी सेवा दायरे को बढ़ाए जाने की प्रचुर संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि क्लब तभी आगे बढ़ेगा जब हम सदस्यों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे। सदस्यों को क्लब के लिए काम करना होगा। प्रत्येक कार्यक्रम में शामिल होना होगा और नियमों को मानते हुए इस क्लब को सर्वोच्च स्थान पर ले जाना होगा।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन ललित कुमार कोठारी ने अपनी सादगी का परिचय देते हुए होस्ट क्लब द्वारा दिए गए किसी भी उपहार को स्वीकार करने से मना कर दिया। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ शिवसागर द्वारा संचालित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर की कोर्डिनेटर गौरी चेतिया तथा क्लब के केयरटेकर अनवर हुसैन को उनकी सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

बैठक का समापन लायन संतोष साहेवाला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गणमान्य अतिथियों में सौरभ अग्रवाल्, रवी चौबे, बासुदेव उपाध्याय, डॉली दत्ता, झंटू दास, अनुपम कर, सुब्रत दास, आर.सी. चांगमाई, , शिवम लड्ढा, प्रदिप साहा शामिल थे। यह कार्यक्रम लायंस क्लब की सेवा भावना, सदस्य विस्तार और सामाजिक योगदान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!