Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifSIVASAGARटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़शिवसागर

शिवसागर में एनएच-37 पर भयानक सड़क दुर्घटना : नियंत्रण खोकर खाई में गिरी होंडा सेंट्रो कार : दो युवक गंभीर रूप से घायल

दोनों घायल युवकों की हालत गंभीर, डिब्रुगढ़ रैफर

शिवसागर 10 मई : शिवसागर में नेशनल हाईवे-37 पर एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। कोंवरपुर क्षेत्र से डिब्रुगढ़ की ओर जा रही AS 06 – E – 7714 नंबर की होंडा सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच वाले डिवाइडर से टकराई और सड़क किनारे की खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दुर्घटना शिवसागर शहर के प्रगति चाराली के समीप एनएच-37 पर हुई। कार डिब्रुगढ़ की ओर जा रही थी। अचानक ही चालक के हाथ से पानी की बोतल नीचे गिर गई थी। जिससे कि उसे गाड़ी में ब्रेक लगाने में दिक्कत आ रही थी। चलती गाड़ी में ही जैसे ही उसने नीचे बोतल उठाने का प्रयास किया तो अचानक नियंत्रण खो दिया और गाड़ी तेज गति से डिवाइडर से टकराई और पलटकर सड़क के किनारे बनी खाई में गिर पड़ी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी और घायलों को बचाने के प्रयास किए। गाड़ी में चालक सहित दो लोग सवार थे। घायल की पहचान रवि बर्मा (26 वर्ष) और दीपांकर बर्मा (28 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत डिब्रुगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर किया गया है। डाक्टरों के अनुसार दोनों की हालत संकटपूर्ण बनी हुई है। परिजनों में चिंता का माहौल है।

शिवसागर ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। वाहन को खाई से निकाल लिया गया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में अत्यधिक गति और नियंत्रण खोने को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

शिवसागर जिले में एनएच-37 पर सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। खराब मौसम, घनी धुंध, तेज गति और मुख्यत नेशनल हाईवे के फोर लेन विस्तार परियोजना के अधूरे निर्माण कार्य के कारण सड़क की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से चिंता जता रहे हैं।

दुर्घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। कई लोगों ने बेहतर सड़क सुरक्षा, स्पीड ब्रेकर, बेहतर लाइटिंग और पेट्रोलिंग की मांग की है। परिजनों ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

शिवसागर पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे राजमार्ग पर सावधानी बरतें, गति सीमा का पालन करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। यह दुर्घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता की जरूरत को रेखांकित करती है।

प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि एनएच-37 पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाए ताकि ऐसे हादसों पर अंकुश लग सके। घायलों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। दोनों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!