Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
SIVASAGARशिवसागर

शिवसागर के मेटेका लाइमेकुरी में शावक के साथ मादा तेंदुए का खुला विचरण : इलाके में दहशत का माहौल

खेल मैदान के पास बाघ की मौजूदगी से अभिभावक चिंतित

शिवसागर / 3 मई : शिवसागर शहर के समीपवर्ती मेटेका लाइमेकुरी इलाके में एक मादा तेंदुए को शावक के साथ मुक्त विचरण करते देखा गया है। जिससे स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में मादा तेंदुए के हमलों की खबरें आ रही थीं। पहले पशुधन और अब बकरियों को निशाना बनाकर मादा तेंदुए ने स्थानीय किसानों और पशुपालकों में चिंता बढ़ा दी है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि शाम के समय तेंदुए की दहाड़ सुनकर लोग मोबाइल कैमरे लेकर उसके पीछे निकल पड़े और मादा तेंदुए के मुक्त विचरण करते का सीधा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

शनिवार देर शाम को दिखौ नदी के किनारे स्थित एक घने जंगल से मादा तेंदुए ने अपने शावक के साथ लाइमेकुरी गांव की ओर मथावरी पार करते हुए देखी गई। स्थानीय लोगों ने इस दृश्य को प्रत्यक्ष रूप से देखा। मादा तेंदुए और उसके शावक का यह विचरण इतना निर्भय था कि आसपास के लोग स्तब्ध रह गए।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि मादा तेंदुए के विचरण वाले क्षेत्र के ठीक बगल में लाइमेकुरी का सार्वजनिक खेल मैदान है। यहां रोजाना सुबह और शाम के समय छोटे-छोटे बच्चे खेलकूद और शारीरिक अभ्यास के लिए आते हैं। तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलते ही बच्चे आतंकित हो गए हैं। अभिभावकों में गहरी चिंता व्याप्त है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि लाइमेकुरी क्षेत्र में खुला विचरण कर रही मादा तेंदुए और उसके शावक को पिंजराबद्ध करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए। ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!