Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
SIVASAGARराजनीतिशिवसागर

मतगणना में महज कुछ घंटे बचे : शिवसागर में अखिल गोगोई का बड़ा धमाका : बीजेपी उम्मीदवार कुशल दुवरी ने दी हत्या की खुली धमकी : हत्या की साजिश का आरोप, व्यक्तिगत सचिव भी निशाने पर : पुलिस ने अखिल गोगोई की सुरक्षा बढ़ाई

अखिल गोगोई का दावा अगली सरकार हमारी : विपक्षी गठबंधन को मिलेगी 70 सीटें

शिवसागर / 3 मई : असम में विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना शुरू होने से महज कुछ ही घंटे पहले रायजोर दल पार्टी के अध्यक्ष शिवसागर से मौजूदा विधायक तथा उम्मीदवार अखिल गोगोई ने आज शिवसागर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि शिवसागर सीट से भाजपा प्रत्याशी कुशल दुवरी ने मतगणना के दौरान उन्हें और उनके व्यक्तिगत सचिव की हत्या करने की खुली धमकी दी है।

अखिल गोगोई ने कहा कि कुशल दुवरी ने विभिन्न व्यक्तियों के सामने खुली घोषणा की थी कि मतगणना शुरू होने से पहले ही अखिल गोगोई को मार देंगे। न केवल अखिल गोगोई बल्कि उनके निजी सचिव अम्लानज्योति गोगोई को भी निशाना बनाने की योजना है। गोगोई के अनुसार इस साजिश में करीब 200 युवकों को शामिल करने की तैयारी थी।

अखिल गोगोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने इस गंभीर खतरे की सूचना असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और स्पेशल ब्रांच के निदेशक को पहले ही दे दी थी। लेकिन दुर्भाग्यवश अब तक कोई ठोस जवाब या सुरक्षा उपाय नहीं लिया गया। हालांकि रविवार दोपहर से शिवसागर पुलिस ने उनके आवास के सामने 4 जवान तैनात कर दिए हैं। अखिल गोगोई ने पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिल गोगोई ने 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि 2026 में असम में विपक्षी गठबंधन सरकार बनाएगा। विपक्षी पार्टियों को 70 सीटें मिलेंगी। उन्होंने आगे कहा कि जनता ने परिवर्तन की आशा में वोट दिया है। गणतंत्र की रक्षा, व्यापार क्षेत्र में आई मंदी, भाजपा सरकार के कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों ने विपक्षी एकता मंच के पक्ष में भारी मतदान किया है।

भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ मुखर रहने वाले राज्य के प्रमुख विपक्षी नेता अखिल गोगोई द्वारा इस बार मतगणना के दौरान उनके ऊपर जानलेवा हमले का खतरे होने के सनसनीखेज का खुलासे से राज्य के राजनीतिक हलकों में तनाव बढ़ा रहा है। अखिल गोगोई ने कहा कि वे किसी की धमकी से डरने वाले नहीं हैं और सत्य की राह पर डटे रहेंगे।

राज्य के विपक्षी दलों ने अखिल गोगोई के इस खुलासे के बाद भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है। यह घटना असम की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर सकती है, खासकर जब मतगणना शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!