Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
Uncategorized

शिवसागर जिले की 3 सीटों में से 2 पर कमल खिला : नाजिरा में मयूर ने हैवीवेट देवब्रत सैकिया को करारी शिकस्त दी : डिमौ में सुशांत और शिवसागर में अखिल ने जीत बरकरार

डिमौ में सुशांत और शिवसागर में अखिल ने जीत बरकरार रखी 

शिवसागर / 4 मई : शिवसागर जिले की 3 सीटों में से दो सीट 95 डिमौ और 97 नाजिरा में भगवा परचम लहराया है। वहीं 96 शिवसागर सीट पर रायजोर दल के अखिल गोगोई ने अपना कब्जा बरकरार रखा है।

95 डिमौ विधानसभा क्षेत्र –

95 डिमौ सीट से बीजेपी के सुशांत बोरगोहांई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार गोगोई को 33,528 वोटों के अंतर से पटखनी देते हुए बड़ी जीत हासिल की। बीजेपी प्रत्याशी सुशांत बोरगोहांई को 89,681 वोट मिलने के विपरीत कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार गोगोई को 56,153 वोट और सीपीआई प्रत्याशी अजय बोरा को 2575 वोट मिले। क्षेत्र के 1717 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

97 नाजिरा विधानसभा क्षेत्र –
कांग्रेस पार्टी के सुरक्षित गढ़ माने जाने वाले 97 नाजिरा सीट में बीजेपी की शानदार जीत के साथ पहली बार भगवा परचम लहराया। बीजेपी उम्मीदवार मयूर बोरगोहांई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवव्रत सैकिया को 46,701 वोटों के बड़े अंतर से पटखनी दी। बीजेपी उम्मीदवार मयूर बोरगोहांई को कुल 98,198 वोट मिलने के विपरीत कांग्रेस प्रत्याशी देवब्रत सैकिया को 51,497 वोट मिले।
इसके अलावा सीपीआई प्रत्याशी कनक गोगोई को 2691 तथा निर्दलीय उम्मीदवारों क्रमशः पंकज महंत को 1028, दिलावर हुसैन को 543, जयराम चराईमूरिया को 392, गाफरानूर रहमान को 371 और दिलीप साहू को 313 वोट मिले। क्षेत्र के 1735 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
96 शिवसागर विधानसभा क्षेत्र –
राज्य की अन्यतम बहुचर्चित हाई वोल्टेज जिला सदर 96 शिवसागर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार रायजोर दल पार्टी के अध्यक्ष एवं सिटिंग एमएलए तथा कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार अखिल गोगोई विधायक निर्वाचित हुए हैं। अखिल गोगोई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी प्रत्याशी कुशल दुवरी को 17272 वोटों के अंतर से पराजित किया।
कुल 22 राउंड में पूरी हुई मतगणना के अंत में अखिल गोगोई को 86,521 वोट मिलने के विपरीत बीजेपी प्रत्याशी कुशल दुवरी को 69,249 वोट मिले। वहीं एनडीए गठबंधन से एजीपी प्रत्याशी प्रदीप हजारिका 14,757 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
इसके अलावा आम आदमी पार्टी के तपन गोगोई को 721 तथा निर्दलीय उम्मीदवारों क्रमशः भवेंद्र नाथ मोहन को 804, रूपक भुइयां को 529, राजकुमार दुवारा को 506 और हेमंत बरुआ को 403 वोट मिले। क्षेत्र के 1719 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!