Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedयुवाराज्यलोकल न्यूज़

मारवाड़ी सम्मेलन होजाई शाखा की सराहनीय पहल : समाज को गौरव दिलाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

युवा पीढ़ी अध्ययन के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संस्कारों और समाजसेवा के प्रति भी समर्पित - कामाख्या प्रसाद सरावगी

होजाई, 11 मई : मारवाड़ी सम्मेलन होजाई शाखा ने मैट्रिक तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित कर समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

समारोह स्थानीय लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर के श्री राम सदन में आयोजित किया गया। महेश चनानी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मारवाड़ी सम्मेलन शाखा के सचिव प्रमोद मोर, उपाध्यक्ष राजेश केजरीवाल, कोषाध्यक्ष दीपक चनानी तथा प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य निरंजन सरावगी प्रमुख रूप से मंच पर विराजमान रहे।

समारोह में मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष कामाख्या प्रसाद सरावगी, विजय कयाल तथा तेज प्रताप चनानी सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।

मेधावी छात्रों का गामुछा एवं अभिनंदन-पत्र देकर सम्मान

समारोह में इस वर्ष अपनी मेधा का परिचय देते हुए मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों क्रमशः शिवम मोर, कौशल चनानी, आर्यन मोर, कुशल मोर, खनक चनानी, किशन गुप्ता, देवांश सरावगी, तनमय गाड़ोदिया, लक्षिता केजरीवाल, विराट सिंह, वंश दीक्षित का सम्मान किया गया।

वहीं हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं क्रमशः चिराग मोर, रौनक अग्रवाल, गीतिका अग्रवाल, तनिशा गाड़ोदिया, मानस्वी बेरीवाल, राधिका भीमसरिया, कनिका रांका, कोमल तनवर को भी सम्मानित किया गया।

ललित बोरा के कुशल संचालन में आयोजित समारोह में समाज को गौरवान्वित करने वाले इन सभी मेधावी विद्यार्थियों को पारंपरिक असमीया गामुछा एवं अभिनंदन-पत्र प्रदान कर उनके उत्तम प्रदर्शन की सराहना और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

प्रेरक संबोधन और समाज का आह्वान

पूर्व शाखाध्यक्ष कामाख्या प्रसाद सरावगी ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर ये बच्चे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे मारवाड़ी समाज का नाम रोशन करें। उन्होंने युवा पीढ़ी को अध्ययन के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संस्कारों और समाजसेवा के प्रति भी समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

सुनिल मोर ने अपने संबोधन में समाज की अन्य संस्थाओं एवं संगठनों से अपील की कि वे भी बच्चों के प्रोत्साहन हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करें, ताकि अधिकाधिक विद्यार्थी प्रेरित हों और शिक्षा के क्षेत्र में आगे आएं।

शिक्षा के प्रति समाज की प्रतिबद्धता

यह समारोह मारवाड़ी सम्मेलन होजाई शाखा द्वारा शिक्षा, संस्कार और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का एक हिस्सा है। समाज के वरिष्ठजनों का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं बल्कि पूरे समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। यह आयोजन समाज में शिक्षा की महत्ता को रेखांकित करने वाला तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाला साबित हुआ।

समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों को भावी जीवन में और भी अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!