Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
टॉप न्यूज़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

असम विधानसभा चुनाव 2026 : चराईदेव जिले में बीजेपी का पूरा कब्जा : सोनारी और माहमोरा दोनों सीटों पर भारी अंतर से जीत

सोनारी में धर्मेश्वर कुंवर ने रचा इतिहास, 24,134 वोटों से जीते : माहमोरा में सुरुज दिहिंगिया ने 16,021 वोटों के अंतर से उड़ाया जीत का परचम

शिवसागर / 4 मई : असम विधानसभा चुनाव 2026 के मतगणना के दिन ऊपरी असम के चराईदेव जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों – 93 सोनारी और 94 माहमोरा सीट में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार जीत दर्ज की है।
सोनारी कॉलेज में संपन्न मतगणना प्रक्रिया पूरे होने के बाद बीजेपी उम्मीदवारों की जीत की घोषणा हुई। दोनों सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को भारी अंतर से हराया है।
93 सोनारी विधानसभा सीट : धर्मेश्वर कुंवर की धमाकेदार जीत
बीजेपी के धर्मेश्वर कुंवर ने सोनारी सीट पर भारी मतों से जीत हासिल की। कुल 22 राउंड में कुंवर शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे। उन्होंने कुल 74,833 वोट प्राप्त किए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार उत्पल गोगोई को 50,699 वोट मिले। जीत का अंतर 24,134 वोट रहा।
वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के बलदेव तेली को 14,579 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार राजू करुवा को 1510 वोट मिले। क्षेत्र के 2126 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
यह जीत न सिर्फ भारी अंतर की है, बल्कि स्थानीय स्तर पर बीजेपी की मजबूत पकड़ को भी दर्शाती है। सोनारी कॉलेज में मतगणना केंद्र पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
94 माहमोरा विधानसभा सीट : सुरुज दिहिंगिया का कमबैक और शानदार प्रदर्शन
माहमोरा में बीजेपी उम्मीदवार सुरुज दिहिंगिया ने कांग्रेस के ज्ञानदीप मोहन को हराकर जीत दर्ज की। कुल 19 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद सुरुज दिहिंगिया को 69,530 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ज्ञानदीप मोहन को 53,509 वोट प्राप्त हुए। जीत का मार्जिन 16,021 वोट रहा। 19 राउंड की गिनती के बाद उनकी जीत पक्की हो गई। क्षेत्र के 2915 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जीत का जश्न मनाया। चराईदेव में बीजेपी समर्थक जमकर नाचते-गाते दिखे। सुरुज दिहिंगिया ने जीत पर कहा कि मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने दिन-रात मेहनत की। उनकी मेहनत रंग लाई और हमने साथ मिलकर सफलता हासिल की।
धर्मेश्वर कुंवर और सुरुज दिहिंगिया दोनों ने स्थानीय मुद्दों विकास, महिला सशक्तिकरण और क्षेत्रीय समस्याओं पर फोकस करते हुए प्रचार किया था। 2021 के चुनाव में भी बीजेपी ने इन दोनों सीट पर जीत हासिल की थी। अब 2026 में यह जीत पार्टी के लिए और मजबूत संकेत है।
यह जीत न केवल बीजेपी की लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि कांग्रेस की चुनौतियों को भी उजागर करती है। दोनों सीटों की जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश है और पार्टी इसे डबल इंजन की सरकार पर जनता का विश्वास बता रही है। चराईदेव से मिली जीत बीजेपी के लिए शुभ संकेत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!