शिवसागर जिला कांग्रेस ने अखिल गोगोई के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया : गौरव गोगोई पर हमला बंद करने की अपील
निर्वाचन में जीत-हार होती है, बिना विश्लेषण के प्रदेश अध्यक्ष को दोषी ठहराना दुखद - अजय गोगोई

शिवसागर 14 मई : शिवसागर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज पार्टी के जिला कार्यालय राजीव भवन में एक महत्वपूर्ण पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया।
पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार गोगोई ने हालिया चुनावों में मित्र गठबंधन की हार के लिए रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह नकार दिया।
अजय गोगोई ने कहा कि जिला कांग्रेस इस बात को आसानी से स्वीकार नहीं कर पा रही है कि अखिल गोगोई ने गठबंधन की पराजय का मुख्य कारण गौरव गोगोई को ठहराया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अखिल गोगोई के आरोपों को हम पूरी तरह खारिज करते हैं।
अजय गोगोई ने आगे कहा कि निर्वाचन में जीत और हार दोनों होती है। बिना किसी गहन विश्लेषण के सीधे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को दोषी ठहराना कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बेहद दुखद है। हमने चुनाव में रायजोर दल को पूर्ण समर्थन दिया था। हमारे कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत से गठबंधन के लिए काम किया।
पत्रकार सम्मेलन में अजय गोगोई ने स्पष्ट किया कि भविष्य में मित्र गठबंधन में रायजोर दल रहेगा या नहीं, इसका फैसला रायजोर दल खुद करेगा। उन्होंने कहा कि अदूर भविष्य में मित्र गठबंधन में रायजोर दल रहेगा या नहीं, यह फैसला रायजोर दल लेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अखिल गोगोई से अपील की कि वे गठबंधन की हार का जिम्मेदार गौरव गोगोई को ठहराने से बचें। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप केवल पार्टी के आंतरिक माहौल को खराब करते हैं और कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ते हैं।
पत्रकार सम्मेलन में जिला कांग्रेस नेताओं ने एकमत से कहा कि पार्टी अब आगे बढ़कर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने जोर दिया कि आंतरिक कलह की बजाय एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।
पत्रकार सम्मेलन में कार्यवाहक कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनाथ संदिकै, उपाध्यक्ष संगठन मुस्तफा खान, जिला महासचिव दिगंत बरुआ एवं पूर्णकांत बूढ़ागोहांई, सचिव बकुल दत्ता और गौरीसागर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पुलक गोगोई मौजूद रहे।
शिवसागर जिला कांग्रेस का यह पत्रकार सम्मेलन असम कांग्रेस में गठबंधन की भविष्य की दिशा को लेकर चल रही चर्चाओं को और तेज कर दिया है।




