Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
Uncategorized

मारवाड़ी युवा मंच प्रगति शाखा की प्रथम आम सभा गरिमामय वातावरण में सम्पन्न : सामाजिक सेवा, संगठन विस्तार एवं आगामी प्रकल्पों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

शिवसागर 10 मई : मारवाड़ी युवा मंच प्रगति शाखा की प्रथम आम सभा शाखा अध्यक्ष मोनालिसा आशा अग्रवाल के नेतृत्व में श्री श्याम गेस्ट हाउस में अत्यंत उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई।

सभा में शाखा की आगामी योजनाओं, सामाजिक सेवा गतिविधियों, संगठन विस्तार तथा नए प्रकल्पों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष मोनालिसा आशा अग्रवाल के प्रेरणादायी संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार एवं सामाजिक एकता का सशक्त माध्यम है। अध्यक्ष ने कहा कि समाज सेवा में महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। प्रगति शाखा भविष्य में भी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देती रहेगी। शाखा का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता, महिलाओं को सशक्त बनाना, युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ना तथा सेवा भावना को बढ़ावा देना है।

उन्होंने सभी सदस्यों से आगामी प्रकल्पों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। शाखा सचिव सोनम अग्रवाल ने अब तक किए गए कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने आने वाले समय में आयोजित होने वाले सेवा प्रकल्पों, स्वास्थ्य शिविरों, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी तथा सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

सभा के दौरान सामाजिक सेवा को प्रभावी बनाने, महिला सहभागिता बढ़ाने, युवा पीढ़ी को जोड़ने और नए कार्यक्रम आयोजित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों ने अपने सुझाव साझा किए और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कविता सिकतिया, बंदना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बुलबुल लोहिया, पायल अग्रवाल, अंशु शर्मा, रीमा भूत, ऋचा शर्मा, दीपा सिंगोदिया, प्रीति केजरीवाल, उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल सहित अन्य सदस्याओं की उपस्थिति रही।

सभा का समापन शाखा सचिव सोनम अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग, समर्पण एवं एकता को संगठन की सफलता का आधार बताया। यह जानकारी शाखा की जनसंपर्क अधिकारी खुशबू सहरिया द्वारा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!