Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifSIVASAGARयुवाराज्यलोकल न्यूज़शिवसागर

मारवाड़ी सम्मेलन की आमगुड़ी शाखा का सराहनीय कदम : 12 वीं उत्तीर्ण करने वाले 5 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

निधि शर्मा, दिव्या राठी, कृष्णा बजाज, चिराग अग्रवाल एवं गोबिंद शर्मा ने अपनी मेधा से परिवार और समाज को गौरवान्वित किया 

शिवसागर, 9 मई : मारवाड़ी सम्मेलन की आमगुड़ी शाखा ने हाल ही में घोषित हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण आमगुड़ी मारवाड़ी समाज के पांच मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके निवास स्थानों पर जाकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को शाखाध्यक्ष दिनेश जैन के नेतृत्व में सम्मेलन की टीम ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पारंपरिक असमिया गामुछा और अभिनंदन पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल प्रदर्शन पर बधाई दी।

सम्मानित मेधावी विद्यार्थियों में निरंजन शर्मा एवं श्रीमती ममता शर्मा की पुत्री सुश्री निधि शर्मा, मनोज राठी एवं श्रीमती मनीषा राठी की पुत्री सुश्री दिव्या राठी, घनश्याम बजाज एवं श्रीमती नीलम बजाज की पुत्री सुश्री कृष्णा बजाज, रिंकू अग्रवाल एवं श्रीमती अनीता अग्रवाल के पुत्र चिराग अग्रवाल तथा मधु शर्मा एवं श्रीमती बिमला देवी शर्मा के पुत्र गोबिंद शर्मा शामिल हैं।

इस सम्मान समारोह में मारवाड़ी सम्मेलन आमगुड़ी शाखा के अध्यक्ष दिनेश जैन, कोषाध्यक्ष पवन चांडक, उपाध्यक्ष सुरेश सिंघानिया, रोहित पिरोजीवाल, सह सचिव मुन्ना (राजेश) अग्रवाल, पवन माहेश्वरी, आजीवन सदस्य अमित पिरोजीवाल, राज कुमार बाहेती एवं ललित पंसारी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इसके अलावा सम्मेलन के अनेक आजीवन सदस्य और गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर सम्मेलन शाखाध्यक्ष दिनेश जैन ने अपने संबोधन में सम्मानित सभी पांचों मेधावी विद्यार्थियों के भावी जीवन की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे मारवाड़ी समाज का नाम रोशन किया है। अपने बच्चों की सफलता परिजनों और समाज को गौरवान्वित करती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के माता-पिता और परिवार के सदस्यों को भी हार्दिक बधाई दी और कहा कि सम्मेलन शाखा भविष्य में भी मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

अपनी सफलता पर सामाजिक रूप से मिली स्वीकृति और सम्मान से अभिभूत मेधावी विद्यार्थियों तथा उनके परिजनों ने सम्मेलन शाखा का आभार व्यक्त किया। मारवाड़ी सम्मेलन आमगुड़ी शाखा की इस पहल की समाज में सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!