Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़राजस्थानलोकल न्यूज़

चूरू में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को लेकर सांसद राहुल कस्वां सक्रिय : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात : फोरलेन, ओवरब्रिज और रीकार्पेटिंग कार्यों में तेजी लाने की मांग

चूरू, 22 मई : राजस्थान के चूरू से लोकसभा सांसद राहुल कस्वां ने नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएसआई) एवं सड़क परिवहन मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी उदीप के. सिंघल से मुलाकात कर चूरू जिले में लंबित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और सड़क निर्माण कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने जिले में चल रही महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने तथा आगामी मॉनसून से पहले आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

सादुलपुर में 18 करोड़ की फोरलेन सड़क परियोजना जल्द शुरू करने की मांग

सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि सादुलपुर क्षेत्र में पिलानी फाटक ओवरब्रिज से रड़वा बाईपास तक फोरलेन सड़क के लेफ्ट आउट पार्ट के निर्माण के लिए लगभग 18 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके बावजूद कार्य शुरू नहीं होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह मार्ग हरियाणा और राजस्थान को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है तथा यहां भारी वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाना आवश्यक है ताकि ट्रैफिक दबाव कम हो सके और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

रतनगढ़-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की डीपीआर जल्द पूरी करने की मांग

सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 के रतनगढ़-फतेहपुर खंड का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) निर्माण प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए ताकि सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य समय पर शुरू हो सके।

उन्होंने बताया कि यह मार्ग बीकानेर, चूरू और सीकर क्षेत्र के बीच यातायात का प्रमुख कॉरिडोर है तथा औद्योगिक और कृषि परिवहन के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। सड़क के उन्नयन से क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

सादुलपुर-पिलानी एनएच-709E की खराब हालत पर जताई नाराजगी

नेशनल हाईवे 709E के सादुलपुर-पिलानी खंड की खराब स्थिति को लेकर सांसद ने अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस सड़क का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (डीएलपी) पूरा हो चुका है और सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

सांसद कस्वां ने नियमानुसार सड़क की रीकार्पेटिंग और मरम्मत कार्य तुरंत शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है तथा बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

मॉनसून से पहले नालों की सफाई के निर्देश

बैठक के दौरान सांसद राहुल कस्वां ने आगामी मॉनसून सीजन को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित नालों और जल निकासी तंत्र की सफाई पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से रतनगढ़ क्षेत्र का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे यातायात प्रभावित होता है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय रहते नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और सड़क किनारे मरम्मत कार्य पूरे किए जाएं ताकि बरसात में किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

चूरू जिले में कई महत्वपूर्ण सड़क एवं राजमार्ग परियोजनाएं प्रगति पर

चूरू जिले में वर्तमान में कई महत्वपूर्ण सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर कार्य प्रस्तावित या प्रगति पर है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से चूरू जिले की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ व्यापार, परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!