Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifWest Bengalटॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

बंगाल के नए सीएम होंगे शुभेंदु अधिकारी, कल 9 मई को शपथग्रहण : अग्निमित्रा पॉल और निशिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम : अमित शाह की मौजूदगी में सर्वसम्मति से हुआ फैसला

शनिवार को रवींद्र जयंती के अवसर पर सुबह 10 बजे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा भाजपा सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

कोलकाता 8 मई : पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ जीत के बाद आज शुभेंदु अधिकारी को औपचारिक रूप से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इसी के साथ उन्होंने बंगाल की पहली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पद की दौड़ पूरी कर ली है। कल 9 मई को रवींद्र जयंती के अवसर पर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे भाजपा सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

 

आज शाम 4 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी का नाम 8 प्रस्तावकों द्वारा रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए उन्हें पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया। बैठक में अग्निमित्रा पॉल और निशिथ प्रमाणिक को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लिया गया।

बंगाल में भाजपा की पहली सरकार के मंत्रिमंडल में दिलीप घोष, शरद्वत मुखर्जी, शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, जितेंद्र तिवारी, नीलाद्री शेखर और प्रणत टुडू, रुद्रनील घोष, दुष्कुमार मंडल और विक्रम घोष समेत कई वरिष्ठ नेता मंत्री पद की दौड़ में हैं।

ब्रिगेड ग्राउंड को किले में तब्दील कर दिया गया है। स्टेज की सजावट दुर्गा प्रतिमा से लेकर झालमुड़ी तक की थीम पर की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री इस भव्य समारोह में शामिल होंगे।

आज की बैठक में अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व बंगाल में विकास और अच्छे शासन का नया अध्याय लिखेगा। शुभेंदु ने बैठक के बाद कहा कि यह बंगाल के लोगों की जीत है। हम टीएमसी के भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और हिंसा के दौर को समाप्त कर विकास की नई राह बनाएंगे।

शुभेंदु अधिकारी 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराकर विपक्ष के नेता बने थे और अब 2026 में भी भवानीपुर से ममता बनर्जी को पुनः हराया है।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन है। भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर इतिहास रचा है। वहीं ममता बनर्जी की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी केवल मात्र 80 सीटों पर सिमट गई।

शपथ ग्रहण से पहले राज्य में हिंसा की घटनाओं पर शुभेंदु अधिकारी ने चिंता जताई और शांति बनाए रखने की अपील की। शुभेंदु अधिकारी ने सभी बंगालवासियों से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने या दूर से इसे देखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई सरकार विकास, रोजगार, कानून व्यवस्था और सांस्कृतिक संरक्षण पर पूरा फोकस करेगी।

यह बंगाल के लिए नई सुबह है। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पहली भाजपा सरकार कल ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर औपचारिक रूप से सत्ता संभालेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!