Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifSIVASAGARUncategorizedलोकल न्यूज़शिवसागर

नाजिरा गौशाला में बनेगा भव्य गौ भवन : विधायक मयूर बोरगोहांई एवं आरएसएस असम प्रांत के सह-व्यवस्था प्रमुख कानूराम डेका ने किया भूमि पूजन : राज्य सरकार के अनटाइड फंड के 50 लाख रुपए से 4000 वर्गफुट में निर्माण होगा गौ भवन : चारा गोदाम और गायों का शेड

शिवसागर 16 मई : असम सरकार द्वारा अनटाइड फंड के 50 लाख रुपए की अनुदान राशि से नाजिरा स्थित श्री कृष्ण गोवर्धनधारी गौशाला परिसर में प्रस्तावित गौ भवन के निर्माण की नींव रख दी गई है।

नाजिरा के विधायक मयूर बोरगोहांई तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के असम प्रांत सह-व्यवस्था प्रमुख कानूराम डेका ने मुख्य अतिथि के रूप में शास्त्रोक्त विधि से भूमि पूजन कर इस पावन कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्रीकृष्ण गोवर्धनधारी गौशाला परिसर के विवाह भवन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों और महिला समितियों की भारी भीड़ उमड़ी।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक मयूर बोरगोहांई और कानूराम डेका ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया। पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन और पारंपरिक पूजा-अर्चना हुई।

विधायक मयूर बोरगोहांई ने अपने संबोधन में गौवंश संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा नेतृत्वाधीन बीजेपी सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए गौ संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गौ भवन का निर्माण न केवल गौशाला को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाएगा, बल्कि असम में गौ सेवा की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने गौशाला प्रबंधन को हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन भी दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस के असम प्रांत सह-व्यवस्था प्रमुख कानूराम डेका ने अपने संबोधन में गौ माता के महत्व, भारतीय संस्कृति में गौ संरक्षण की परंपरा और वर्तमान समय में गौशालाओं की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौ सेवा राष्ट्र सेवा है। गौ भवन के निर्माण से न केवल गायों की बेहतर देखभाल होगी, बल्कि दूध, गोबर, गोमूत्र आदि गौ उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कानूराम डेका ने गौ भवन निर्माण में सभी आवश्यक वैज्ञानिक और पारंपरिक मानकों का पालन करने का आह्वान किया तथा गौशाला के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर नाजिरा गौशाला प्रबंधन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत फूलाम गामुछा, दुपट्टा और राजस्थानी साफे से किया गया। वहीं नाजिरा राधा मंडल, मारवाड़ी महिला समिति नाजिरा शाखा, माहेश्वरी महिला समिति नाजिरा, अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब शिवसागर सहित अनेकों संगठन और महिला समितियों द्वारा नवनिर्वाचित विधायक मयूर बोरगोहांई एवं मुख्य अतिथि कानूराम डेका का परंपरागत रूप से अभिनंदन किया गया। इन सभी महिला संगठनों की सदस्याओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

कार्यक्रम में नाजिरा नगरपालिका की अध्यक्षा बर्नाली चेतिया, नाजिरा मंडल भाजपा अध्यक्ष रुपज्योति लाहन, आरएसएस के रातूल गोगोई, गौशाला समिति के सलाहकार सांवरमल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का मंचासीन कर गणमान्य नागरिकों द्वारा अभिनंदन किया गया।

असम सरकार के अनटाइड फंड के 50 लाख रुपए की आवंटित धनराशि से निर्माण होने वाले इस प्रस्तावित प्रकल्प योजना के लिए गठित निर्माण समिति के मेंबर सेकेट्री का दायित्व गौशाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा को सौंपा गया है। घनश्याम शर्मा ने बताया कि चार हजार वर्गफुट के इस प्रस्तावित गौ भवन में मुख्य रूप से चारा गोदाम और गायों के शेड का निर्माण कार्य शामिल है।

उल्लेखनीय है कि 1920 में स्थापित श्री कृष्ण गोवर्धनधारी गौशाला नाजिरा वर्षों से गौ संरक्षण, घायल एवं निराश्रित गायों की चिकित्सा एवं देखभाल तथा गौ-उत्पादों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। प्रस्तावित गौ भवन के निर्माण से गौशाला की क्षमता बढ़ेगी, अधिक गायों को आश्रय मिल सकेगा और गौपालन को बढ़ावा मिलेगा।

यह भूमि पूजन समारोह असम में गौ सेवा आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला साबित होगा। स्थानीय स्तर पर गौ भवन के निर्माण से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्राप्त होगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नाजिरा गौशाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा एवं संजय हरलालका (पप्पू), कोषाध्यक्ष पवन मस्करा, सह सचिव भास्कर हरलालका, हनुमान मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र लाहोटी, संजीव खेतान (मंटू), सह सचिव अमित हरलालका (गोपी), राजेन अग्रवाल, नटवर शर्मा, मिंटू शर्मा, राधा मण्डल की अध्यक्ष शालिनी लाहोटी एवं सचिव डिम्पल शर्मा, मारवाड़ी महिला समिति नाजिरा शाखा अध्यक्ष राजकुमारी जालान एवं सचिव बबीता खेतान, माहेश्वरी महिला संगठन नाजिरा इकाई की अध्यक्ष पुष्पा तापड़िया एवं सचिव पूजा बंग सहित सभी संगठनों, महिला समितियों और स्थानीय नागरिकों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

स्थापना की शतवार्षिकी मना चकी नाजिरा गौशाला में आयोजित यह कार्यक्रम गौ माता के प्रति समाज की समर्पित भावना और गौ संरक्षण के प्रति राज्य सरकार के संकल्प को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!