Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifSIVASAGARलोकल न्यूज़शिवसागर

शिमलगुड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर शर्मा का अकस्मात निधन : नाजिरा-शिमलगुड़ी क्षेत्र में छाया गहरा शोक

मारवाड़ी सम्मेलन सहित अनेकों संगठनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शिवसागर 16 मई : शिवसागर जिले के शिमलगुड़ी निवासी ईश्वर शर्मा (68 वर्ष) का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। ईश्वर शर्मा एक समर्पित समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता और संस्थाओं के सक्रिय स्तंभ थे। उनके असामयिक निधन से नाजिरा-शिमलगुड़ी क्षेत्र सहित सम्पूर्ण मारवाड़ी समुदाय में गहरे शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे पत्नी सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं।
स्वर्गीय ईश्वर शर्मा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से लंबे समय से जुड़े हुए थे। उन्होंने निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में वे मारवाड़ी सम्मेलन शिमलगुड़ी शाखा के सचिव, श्री कृष्ण गोवर्धनधारी गोशाला नाजिरा के सह-सचिव, श्री परशुराम सेवा समिति सर्व समाज शिवसागर जिला के कोषाध्यक्ष पद पर आसीन थे। वे इन सभी संस्थाओं में सक्रिय रूप से कार्यरत थे और गो सेवा, शिक्षा, संस्कृति संरक्षण तथा सामाजिक कल्याण के कार्यों में निरंतर योगदान देते रहे। उनकी सादगी, समर्पण और मिलनसार स्वभाव के कारण वे सभी के प्रिय थे।
स्वर्गीय ईश्वर जी शर्मा के निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की।
मारवाड़ी सम्मेलन शिमलगुड़ी शाखाध्यक्ष पवन मस्करा एवं कोषाध्यक्ष दीपक हरलालका, शिवसागर शाखाध्यक्ष प्रदीप खेमका एवं सचिव आनंद प्रकाश केड़िया, नाजिरा गेलेकी शाखाध्यक्ष अजय लाहोटी एवं सचिव नंदकिशोर करनानी, श्री कृष्ण गोवर्धनधारी गोशाला नाजिरा अध्यक्ष गोपाल हरलालका एवं सचिव सुभाष अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच शिमलगुड़ी शाखाध्यक्ष अभिषेक बिहानी एवं सचिव मोहित मस्करा, माहेश्वरी सभा नाजिरा के सुरेंद्र लाहोटी, श्री परशुराम सेवा समिति सर्व समाज शिवसागर जिला के अध्यक्ष डॉ. गिरिराज शर्मा एवं सचिव रमेश शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक अन्य सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संस्थाओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, उपाध्यक्ष मुख्यालय बिनोद लोहिया, महामंत्री रमेश चांडक, उपाध्यक्ष डॉ. महेश जैन, सहायक मंत्री बिरेन अग्रवाल, मंडलीय उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल एवं सहायक मंत्री पवन मोर ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए इसे सम्मेलन परिवार के लिए बड़ी क्षति बताया है।
ईश्वर जी शर्मा के निधन से न केवल मारवाड़ी समाज बल्कि सम्पूर्ण शिवसागर जिले में शोक की छाया छा गई है। लोग उनके सकारात्मक योगदान और स्नेही व्यक्तित्व को याद करते हुए भावुक दिखे।
समस्त मारवाड़ी सम्मेलन परिवार गौशाला प्रबंधन तथा अन्य संगठनों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। शनिवार को शिमलगुड़ी के बालीघाट सार्वजनिक श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!