सेवा और समर्पण की नई यात्रा : लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट को मिला नया नेतृत्व : सत्र 2026-27 के लिए मनोज जोशी बने अध्यक्ष : निर्विरोध चुनाव से भरा उत्साह

रतनगढ़, 26 मई : सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 323-E1 के अंतर्गत आने वाले लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट ने आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव पूरा कर लिया। गोपाल वाटिका में आयोजित इस सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम में क्लब के ऊर्जावान एवं सक्रिय सदस्य मनोज जोशी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप धर्ड की अध्यक्षता में संपन्न इस चुनाव सभा में उपस्थित सदस्यों ने आगंतुक एक वर्षीय कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से मनोज जोशी को अध्यक्ष, एडवोकेट संजय कटारिया को सचिव तथा गोपाल बामनोलिया को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदीप धर्ड ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज जोशी को दुपट्टा पहनाकर औपचारिक रूप से स्वागत किया और आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि क्लब के सभी साथियों के सहयोग से हम संस्था को सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील करता हूं। उन्होंने क्लब की भावी गतिविधियों, सेवा परियोजनाओं और सामाजिक सरोकारों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में एडवोकेट हर्ष यादव, डॉ. ओम प्रकाश गोदारा, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. हीरालाल सोनी, दौलत राम दायमा, विवेक गौड़, पवन तोशावड़, सांवरमल भून, दारा सिंह पड़िहार, महेंद्र इंदौरिया, विजय चोटिया, गोविंद सोनी, भीमराज प्रजापत, सांवरमल तोशावड़ सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
सभा में सोनीपत से विशेष रूप से पधारे सक्रिय लायंस सदस्य और चिकित्सक डॉ. विकास सोनी का क्लब परिवार की ओर से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट लंबे समय से समाज सेवा में अग्रणी रहा है। क्लब ने पूर्व में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, शिक्षा सहायता, गौशाला सहयोग और जरूरतमंदों की मदद जैसे अनेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं। हाल ही में विश्व अधिवक्ता दिवस पर वकीलों का सम्मान भी किया गया था। नए नेतृत्व के साथ क्लब की गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।
सदस्यों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। लायंस क्लब इंटरनेशनल की भावना “वी सर्व” को चरितार्थ करते हुए रतनगढ़ वेस्ट क्लब समाज की बेहतरी के लिए नई दिशा और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।
#LionsClubRatangarhWes
#ManojJoshi
#ServiceAboveSelf
#RatangarhNews




