ASSAMCRIMEhttps://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifLocal NewsNAZIRASIVASAGARक्राइमटॉप न्यूज़युवाराज्यलोकल न्यूज़शिवसागर

नाजिरा में गेलेकी पुलिस की बड़ी सफलता : लगभग 2.95 किलोग्राम गांजा बरामद : तीन युवक गिरफ्तार, 2 मोटरसाइकिल जब्त

शिवसागर, 7 जून : शिवसागर जिले के नाजिरा क्षेत्र अंतर्गत गेलेकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए एक अभियान में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान नाजिरा के आइदेउबारी निवासी विश्व आरंधरा, बिजीत बरुआ तथा बरबारी निवासी अपूर्व गोगोई के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 2 किलोग्राम 95 ग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस ने गांजे के अलावा तीन मोबाइल फोन, एक बजाज पल्सर RS 200 तथा एक टीवीएस अपाचे 160 मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद मोबाइल फोन और वाहनों के आधार पर मामले की आगे जांच की जा रही है।

इस संबंध में गेलेकी थाना में केस संख्या 18/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B), 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!