सादगी की मिसाल : सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अपने मतदाताओं के साथ बस से घर लौटे जीवन गोगोई : सीसीबोरगांव के नए विधायक सोशल मीडिया पर हुए वायरल

गुवाहाटी 14 मई : राजनीति में वीआईपी संस्कृति के बीच, असम के नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक जीवन गोगोई का एक सादगी आम जनता के दिलों पर छा गई है।
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद, गोगोई ने अपने मतदाताओं के साथ बस से घर लौटने का फैसला किया, जो उनकी जनता से जुड़ाव को दर्शाता है।
बस में सफर करते का उनका यह सफर वर्तमान में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनकी सादगी की मुक्तकंठ से प्रशंसा कर रहे हैं।
धेमाजी जिले की नवगठित 79-सीसीबोरगांव विधानसभा सीट से पहली बार बीजेपी प्रत्याशी के रूप में 40,593 वोटों के भारी वोटों के अंतर से शानदार प्रदर्शन करते हुए विधानसभा चुनाव जीतने वाले जीवन गोगोई का यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है।
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि जीवन गोगोई के इस छोटे से कदम ने लोगों के बीच उनकी सरल और लोगों के प्रति समर्पित नेतृत्व शैली को उजागर किया है। गोगोई के इस फैसले की चारों ओर सराहना हो रही है, और लोग इसे राजनीति में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।
बस में यात्रा के दौरान, गोगोई ने अपने मतदाताओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।
उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र के लोगों के साथ जुड़ना चाहता हूं और उनकी आवाज बनना चाहता हूं। यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उनकी सेवा करूं और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूं।
गोगोई के इस कदम ने असम की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत की है, जहां नेता अपने मतदाताओं के साथ जुड़ने और उनकी सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।




