Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifSIVASAGARटॉप न्यूज़युवालोकल न्यूज़शिवसागर

चाय बागान की फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की बिटिया ने किया कमाल : बोरहाट की छात्रा कृष्णाली धदुमिया ने हायर सेकेंडरी में हासिल किया 89.4% अंक : जिला आयुक्त डॉ. नेहा यादव ने घर जाकर दी बधाई

जिला आयुक्त डॉ. यादव ने आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया

शिवसागर 14 मई : मन में कुछ कर गुजरने की ललक हो तो आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी राह का रोड़ा नहीं बन सकती। इसी बात को प्रमाणित करते हुए चराईदेव जिले के बोरहाट क्षेत्र के शांतिपुर टी एस्टेट के निकट लकिलिहाबी गांव की रहने वाली कृष्णाली धादुमिया ने हायर सेकेंडरी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है।
बोरहाट बीपीबीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कृष्णाली ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपनी मेहनत का परचम लहराया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का उदाहरण भी पेश किया है। कृष्णाली की यह उपलब्धि समर्पण, कड़ी मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का नतीजा है।
उनके पिता शांतिपुर चाय बागान की फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद पिता का लगातार प्रोत्साहन और मार्गदर्शन कृष्णाली की सफलता की नींव बना।
कृष्णाली की इस उल्लेखनीय सफलता को सराहते हुए चराईदेव की जिला आयुक्त डॉ. नेहा यादव और अतिरिक्त जिला आयुक्त सरोज सोनोवाल मंगलवार को मेधावी छात्रा के आवास पर विशेष रूप से पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कृष्णाली को बधाई दी, उन्हें शाबाशी दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला आयुक्त डॉ. नेहा यादव ने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं समाज के लिए मिसाल बनती हैं। उन्होंने कृष्णाली को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। कृष्णाली की सफलता व्यक्तिगत उपलब्धि से कहीं आगे है। यह उन हजारों ग्रामीण छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक संदेश है, जो सपने देखते हैं और मुश्किलों के बावजूद उन्हें पूरा करने की राह पर चलते हैं।
कृष्णाली के पिता ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। बोरहाट और चराईदेव जिले के लिए यह गौरव की बात है।
कृष्णाली धादुमिया जैसी छात्राओं की सफलता न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे समाज को प्रेरित करती है कि शिक्षा के माध्यम से हर बाधा को पार किया जा सकता है। मेधावी छात्रा कृष्णाली की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए हमेशा एक मिसाल बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!