Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifSIVASAGARलोकल न्यूज़शिवसागर

मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर प्रगति शाखा द्वारा 16 मई से 20 मई तक 5 दिवसीय नेचुरोपैथी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

श्री मारवाड़ी पंचायत पब्लिक चैरिटेबल सोसायटी के सहयोग से मिलन मंदिर में होगा शिविर का आयोजन

शिवसागर  14 मई : समाज सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच, शिवसागर प्रगति शाखा द्वारा श्री मारवाड़ी पंचायत पब्लिक चैरिटेबल सोसायटी के सहयोग से 5 दिवसीय नेचुरोपैथी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 16 मई से 20 मई 2026 तक शिवसागर स्थित मिलन मंदिर परिसर में आयोजित होगा।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. कैलाश कुमार द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से विभिन्न रोगों एवं शारीरिक समस्याओं का उपचार किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य लोगों को बिना दवाइयों के प्राकृतिक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना है।
आयोजकों के अनुसार इस शिविर में घुटनों का दर्द, कमर दर्द, गठिया, थायराइड, मधुमेह, पाचन संबंधी समस्याएं, सांस एवं फेफड़ों से जुड़ी परेशानियां, शरीर में जकड़न, चलने-फिरने में कठिनाई तथा अन्य कई शारीरिक समस्याओं का प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। शिविर 16 मई से 20 मई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम 3 बजे से रात 7 बजे तक आयोजित रहेगा।
इसमें मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर प्रगति शाखा की अध्यक्ष मोनालिसा आशा अग्रवाला एवं सचिव सोनम अग्रवाल तथा श्री मारवाड़ी पंचायत पब्लिक चेरिटेबल सोसायटी शिवसागर के अध्यक्ष पवन केजरीवाल एवं सचिव संजय अग्रवाल ने अधिक से अधिक लोगों से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा आज के समय में स्वस्थ जीवन की दिशा में एक प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है तथा इस शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। पंजीकरण या अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु शाखा के पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!