Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
SIVASAGARUncategorizedलोकल न्यूज़शिवसागर

शिवसागर में माहेश्वरी महिला संगठन का किड्स वीकेंड कैंप संपन्न : बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित किया तीन दिवसीय रोचक शिविर

बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल, समस्या समाधान क्षमता और सामूहिक कार्य करने की शिक्षा देना था मुख्य लक्ष्य

शिवसागर / 5 मई : माहेश्वरी महिला संगठन, शिवसागर द्वारा बच्चों की रचनात्मकता, कौशल, टीम भावना और आत्मविश्वास को निखारने के उद्देश्य से 1 मई से 3 मई तक तीन दिवसीय विशेष सप्ताहांत शिविर का सफल आयोजन किया गया।

समाज की प्रतिभाशाली प्रशिक्षिका वंशिका चांडक के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में लगभग 20 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल, समस्या समाधान क्षमता और सामूहिक कार्य करने की शिक्षा देना था। तीन दिनों तक चले इस शिविर में प्रत्येक दिन अलग-अलग थीम पर आधारित रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रचनात्मक गतिविधियों के साथ त्रिदिवसीय शिविर में बच्चों को पेपर फैन मेकिंग, फन विथ लर्निंग, स्टोरी टेलिंग, ट्रेजर हंट, लीफ पेंटिंग और फन गेम्स के जरिए काफी महत्वपूर्ण चीजें सिखाई गई। प्रतिभागी बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग कर सुंदर वस्तुएँ बनाकर सबको प्रभावित किया।

साथ ही इस दौरान बच्चों में टीम भावना और साहस विकसित करने पर जोर दिया गया। ट्रेजर हंट का रोमांचक खेल खेला गया। बच्चों को टीमों में बांटकर गणितीय पहेलियाँ सुलझाने और एक-दूसरे का सहयोग लेने का अवसर मिला। तीनों दिन की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास को बढ़ाने एवं ज्ञानवर्धन पर आधारित रही।

संगठन की अध्यक्ष राखी साबू लाहोटी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये न केवल उनकी रचनात्मकता को निखारते हैं, बल्कि उनमें टीम भावना, कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। हमने तीन दिनों में बच्चों का आत्मविश्वास कितना बढ़ा है, यह प्रत्यक्ष देखा।

संगठन की सचिव निर्मला देवी गट्टानी ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों के विश्वास और पूर्ण सहयोग के बिना यह शिविर इतना सफल नहीं हो पाता। हम सभी माता-पिता के प्रति हार्दिक कृतज्ञ हैं।

शिवर की सभी गतिविधियाँ 3 से 12 वर्ष के बच्चों की उम्र के अनुरूप डिज़ाइन की गई थीं। शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागी बच्चों ने इस अनुभव को बेहद यादगार बताया।

महेश्वरी महिला संगठन शिवसागर नियमित रूप से बच्चों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इस शिविर की सफलता को देखते हुए संगठन भविष्य में और भी बड़े स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित करने की योजना बना रहा है, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!