Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
SIVASAGARशिवसागर

शिवसागर की रेखा बुखरेडिया ने रचा इतिहास : इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2026 में दर्ज हुआ नाम

हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर रिकार्ड समय में तैयार किए 56 भोग के पकवान

शिवसागर / 5 मई : शिवसागर की अन्यतम सक्रिय महिला संगठक रेखा बुखरेडिया ने अपनी लगन, समर्पण और पाक-कला के माध्यम से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2026 में “सभी 56 छप्पन भोग व्यंजन बनाने वाली सबसे तेज़ व्यक्ति” के रूप में सम्मानित किया गया है।

रेखा बुखरेडिया ने मात्र 5 घंटे 5 मिनट में छप्पन भोग के सभी 56 पारंपरिक व्यंजनों को तैयार करके यह उपलब्धि हासिल की। यह रिकॉर्ड 2 अप्रैल 2026 को शिवसागर में दर्ज किया गया। उन्होंने उन्होंने हनुमान जयंती के अवसर पर पवनपुत्र श्री हनुमान जी को पवित्र प्रसाद के रूप में भोग लगाने के लिए सभी 56 छप्पन भोग व्यंजन तैयार किए।

रेखा बुखरेडिया की इस उपलब्धि पर शिवसागर हर्ष की लहर दौड़ गई है। उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के चीफ एडिटर डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी द्वारा हस्ताक्षरित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि रेखा बुखरेडिया ने सबसे कम समय 5 घंटे 5 मिनट की अवधि में छप्पन भोग के सभी व्यंजन तैयार करके नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।

27 अप्रैल 2026 को जारी किए गए प्रमाण-पत्र पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की आधिकारिक मुहर और हस्ताक्षर मौजूद हैं। इस उपलब्धि पर उन्हें कस्टमाइज्ड सुंदर बॉक्स में रखा हुआ आधिकारिक प्रमाण-पत्र, आईबीआर मेडल ऑफ अचीवमेंट, एक यूनिक आईबीआर डिज़ाइनर पेन, रिकॉर्ड होल्डर आईडी कार्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की वार्षिक किताब के नवीनतम संस्करण की एक कॉपी, आईबीआर बैज और दो आईबीआर कार स्टिकर प्रदान किए गए हैं।

रेखा बुखरेडिया की पहचान एक प्रतिष्ठित लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता और सांस्कृतिक योगदानकर्ता के रूप में भी जानी जाती हैं। उनकी इस उपलब्धि को समर्पण और जुनून का बेहतरीन उदाहरण बताते हुए कहा जा रहा है कि निष्ठा और समर्पण जुनून को ऐतिहासिक सफलता में बदल देते हैं।

रिकॉर्ड बनाने के बाद रेखा बुखरेडिया ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से आभारी हूं धन्य महसूस कर रही हूँ और आगे और भी अधिक करने के लिए प्रेरणा मिली है।

उनके इस कार्य ने न केवल शिवसागर बल्कि पूरे असम की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाई दी है। रेखा बुखरेडिया ने शानदार तरीके से निर्धारित समयावधि में छप्पन भोग प्रस्तुत करके अपनी पाक-कुशलता और सांस्कृतिक लगाव का परिचय दिया।

रेखा बुखरेडिया शिवसागर शहर के मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी चाराली स्थित प्रतिष्ठित फर्म मैसर्स फूलचंद नारायण दास के राजकुमार बुखरेडिया एवं पान्ना देवी बुखरेडिया की ज्येष्ठ पुत्रवधू और सीए प्रकाश बुखरेडिया की धर्मपत्नी है।

शिवसागर की इस प्रतिभाशाली महिला ने साबित कर दिया कि मेहनत और निरंतर अभ्यास से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से स्थानीय युवाओं और महिलाओं में नई प्रेरणा का संचार हुआ है।

रेखा बुखरेडिया की इस उपलब्धि पर एकल महिला समिति शिवसागर, मारवाड़ी महिला समिति शिवसागर शाखा, मारवाड़ी सम्मेलन शिवसागर शाखा, मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर शाखा, मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर प्रगति शाखा सहित अनेकों सामाजिक संगठनों और संस्कृति प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि असम की पहचान को राष्ट्रीय पटल पर चमकाने का भी एक अनूठा उदाहरण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!