Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
Uncategorized

असम विधानसभा चुनाव 2026 : जोरहाट में गौरव गोगोई की करारी हार : भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 23,182 वोटों से हराया

कांग्रेस को बड़ा झटका : प्रदेश अध्यक्ष तथा सीएम फेस गौरव गोगोई की असेंबली डेब्यू पर करारी हार, भाजपा ने साफ-सुथरा स्वीप किया

जोरहाट / 4 मई : असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के दावेदार गौरव गोगोई को जोरहाट विधानसभा सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ा है। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व स्पीकर हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने उन्हें 23,182 वोटों से हरा दिया।

भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी को 69,439 वोट मिलने के विपरीत निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई को 46,257 वोट मिले। वहीं जोरहाट सीट से अन्य प्रत्याशियों क्रमशः प्रणब प्रियंकुश दत्ता (आप) को 701 वोट, हेमंता कुमार पेगू (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) को 581 वोट मिले। इसके अलावा 1,319 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने सभी 14 EVM राउंड में क्लीन स्वीप किया और शुरुआत से ही मजबूत बढ़त बनाए रखी। यह जीत जोरहाट जैसे प्रतिष्ठित सीट पर भाजपा की लगातार पकड़ को दोहराती है। जहां हितेंद्र नाथ गोस्वामी पांच बार के विधायक और पूर्व विधानसभा स्पीकर हैं।

राजनीतिक महत्व और बैकग्राउंड :

जोरहाट असम की सांस्कृतिक राजधानी मानी जाती है और गोगोई परिवार की परंपरागत सीट रही है। पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के पुत्र गौरव गोगोई तीन बार के सांसद हैं। विगत 2024 के लोकसभा चुनाव में जोरहाट संसदीय सीट जीतने वाले गौरव गोगोई वर्तमान में लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उप नेता हैं। असम कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में वे मुख्यमंत्री पद के प्रमुख चेहरे माने जा रहे थे। असेंबली चुनाव में पहली बार उतरे गौरव गोगोई की जीत को लेकर उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं। लेकिन जनता ने विकास बनाम वंशवाद का संदेश साफ दिया।

इस हार को कांग्रेस के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। राज्य में भाजपा-नीत एनडीए की तीसरी बार सत्ता में वापसी की संभावना मजबूत हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की लोकप्रियता और विकास कार्यों का असर जोरहाट में भी दिखा।

जोरहाट सीट के नतीजे आते ही तूफान मच गया। लोगों ने कहा कि कांग्रेस के सीएम फेस खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए। डायनेस्टी पॉलिटिक्स का अंत है। जोरहाट के लोगो ने परफेक्ट कोर्स करेक्शन किया – 2024 लोकसभा में गौरव को भेजा, लेकिन असेंबली में विकास को चुना।

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूरे राज्य में नतीजों पर नजर रखी जा रही है।

यह नतीजा असम की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है। भाजपा की इस जीत से ऊपरी असम में उसकी पकड़ और मजबूत हुई है। जबकि कांग्रेस को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना पड़ेगा।

#AssamElection2026 #JorhatResult #GauravGogoi #HitendraNathGoswami #Congress #INC #big_breaking

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!