ACHIVEMENTASSAMAWARDEducationhttps://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifLocal NewsNGOSIVASAGARSocial ServiceSTUDENTSWomenटॉप न्यूज़महिलायुवाराज्यलोकल न्यूज़शिवसागर

मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के साथ संपन्न हुई मारवाड़ी युवा मंच प्रगति शाखा की मासिक बैठक : सावन मेले सहित आगामी सेवा परियोजनाओं की रूपरेखा पर हुआ मंथन

युवा शक्ति को समाजसेवा से जोड़ने और शिक्षा-संस्कार को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

शिवसागर, 13 जून : मारवाड़ी युवा मंच, शिवसागर प्रगति शाखा की द्वितीय मासिक बैठक शनिवार को स्थानीय श्याम मंदिर निरालाधाम परिसर स्थित श्री श्याम गेस्ट हाउस में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्षा मोनालिसा आशा अग्रवाल ने की, जबकि संचालन शाखा सचिव सोनम अग्रवाल द्वारा किया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सेवा परियोजनाओं, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

बैठक का मुख्य आकर्षण कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह रहा। मंच की ओर से विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सम्मानित विद्यार्थियों में पृथ्वी अग्रवाल, ध्वज खंडेलवाल, नमन मोजिका, यश अग्रवाल, यशिता अग्रवाल, मौलिक सिकतिया, शानवी अग्रवाल, अनुष्का चांडक एवं उमंग अग्रवाल शामिल रहे।

शिक्षा और संस्कार ही सफलता की वास्तविक पूंजी : मोनालिसा आशा अग्रवाल

इस अवसर पर शाखा अध्यक्षा मोनालिसा आशा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और मजबूत संस्कार ही जीवन में स्थायी सफलता का आधार बनते हैं।

उन्होंने कहा कि आज सम्मानित किए जा रहे विद्यार्थी केवल अपने परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे समाज का गौरव हैं। उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग जनहित के कार्यों में करने का आह्वान किया।

सावन मेले की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा

बैठक के दौरान आगामी सावन मेले के आयोजन को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने मेले को अधिक आकर्षक, व्यवस्थित एवं जनसहभागिता वाला बनाने के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। आयोजन की प्रारंभिक रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न समितियों के गठन और जिम्मेदारियों के निर्धारण पर भी चर्चा की गई।

सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष का सावन मेला सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक सहभागिता का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

नए सेवा प्रकल्पों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन

बैठक में समाजहित से जुड़े नए सेवा प्रकल्पों, शिक्षा सहयोग कार्यक्रमों, स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों तथा जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने संबंधी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। शाखा सदस्यों ने युवा शक्ति को समाजसेवा से जोड़ने तथा संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

सदस्यों ने कहा कि मंच केवल सामाजिक संगठन नहीं बल्कि सेवा, संस्कार और नेतृत्व निर्माण का एक सशक्त माध्यम है, जिसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सकारात्मक परिवर्तन पहुंचाया जा सकता है।

समाजोत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी शाखा : सोनम अग्रवाल

शाखा सचिव सोनम अग्रवाल ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि प्रगति शाखा निरंतर शिक्षा, सेवा, संस्कार और समाजोत्थान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती रही है और भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को और व्यापक स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की सफलता सामूहिक सहयोग, समर्पण और सकारात्मक सोच से ही संभव है।

नई ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संकल्प

बैठक में शाखा की अध्यक्ष मोनालिशा आशा अग्रवाल, सचिव सोनम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बुलबुल लोहिया, सीए कविता सिकतिया, अंशु शर्मा, वंदना अग्रवाल, ऋचा शर्मा, स्वेता मोजिका, रितु बाहेती, सीमा चांडक सहित शाखा की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

सभी सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सेवा एवं समाजोत्थान के कार्यों को व्यापक स्तर पर संचालित करने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!