Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
SIVASAGARयुवाराज्यलोकल न्यूज़शिवसागर

स्वीटी शर्मा ने मारवाड़ी युवा मंच मोरानहाट शाखा की 37 वीं अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया : प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी एवं मंडलीय उपाध्यक्ष सीए कविता सिकतिया रहे मौजूद

वार्षिक पुरस्कार विवरण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न : सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने ली शपथ : 2024-26 सत्र के समर्पित कार्यकर्ताओं को दिए गए सम्मान

मोरानहाट / 6 मई : देश के वृहत्तर मारवाड़ी समाज के युवाओं के राष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधि संगठन अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की 1989 में गठित प्रतिष्ठित मोरानहाट शाखा का 37 वां वार्षिक पुरस्कार विवरण एवं सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी समिति एवं पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन अत्यंत ही गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

शाखाध्यक्ष राहुल चांडक की अध्यक्षता में श्री राधाकृष्ण विवाह भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल सी की मंडलीय उपाध्यक्ष सीए कविता सिकतिया एवं वरिष्ठ समाजसेवी शंभु मोर की गरिमामय उपस्थिति रही। शाखा सचिव नीरज बेड़िया एवं कोषाध्यक्ष खुशबू जैन को मंचासिन करवाते हुए मंच गठन तथा अतिथियों का परंपरागत रूप से स्वागत किया गया।

समारोह का शुभारंभ गणपूर्ति स्थापना एवं असम के जातीय संगीत संगान के साथ हुआ। विभा बेड़िया ने स्वागत भाषण एवं उद्देश्य व्याख्या के माध्यम से कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा सभा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं शाखा सदस्य आदिश अग्रवाल द्वारा विगत समयावधि में दिवंगत आत्माओं के लिए शोक प्रस्ताव पेश किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद ही धर्मेश पारीक के कुशल संचालन में अभिनंदन एवं विशेष अलंकरण समारोह हुआ।

तत्पश्चात विदाई शाखा सचिव नीरज बेड़िया ने सचिव की वार्षिक रिपोर्ट सभापटल पर प्रस्तुत करते हुए अपने कार्यकाल की गतिविधियों और उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा दिया।

विगत 2024-26 सत्र के दौरान सक्रिय सहभागिता के साथ मंच शाखा को नई ऊंचाई तक ले जाने में विशेष भूमिका अदा करने वाले सदस्यों एवं सहयोगियों को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित किया गया।

धर्मेश पारीक को “आजीवन उपलब्धि सम्मान” –

धर्मेश पारीक को मारवाड़ी युवा मंच मोरानहाट शाखा में उनके लंबे समय तक विभिन्न भूमिकाओं में रहकर निस्वार्थ समर्पण, सेवा और नेतृत्व प्रदान कर संस्था को निरंतर नई दिशा और ऊंचाई प्रदान करने और समाज सेवा के प्रति अटूट निष्ठा के साथ अतुलनीय एवं दीर्घकालीन योगदान की स्वीकृति के रुप में सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के लिए “आजीवन उपलब्धि सम्मान” प्रदान किया गया।

मारवाड़ी युवा मंच मोरानहाट शाखा में धर्मेश पारीक का सफर स्वर्णिम रहा। वे सत्र 2015-16 में शाखा सचिव, सत्र 2016-17 और 2017-18 में लगातार दो कार्यकाल के लिए कोषाध्यक्ष पद पर रहे साथ ही सत्र 2016-18 में उन्हें प्रांत की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रांतीय सहायक मंत्री मंडल सी का पदभार सौंपा गया था। इसके बाद सत्र 2019-20 शाखा में धर्मेश पारीक को मोरानहाट शाखा के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। फिर सत्र 2021-23 में उन्होंने मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष मंडल बी के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। इसके अलावा ऊर्जावान युवा समाजसेवी धर्मेश पारीक मारवाड़ी सम्मलेन मोरानहाट शाखा के सत्र 2023-25 सह सचिव, मोरान मारवाड़ी फाउंडेशन के सत्र 2024-26 सह सचिव और श्रीराधाकृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट में सत्र 2021- 2027 के लिए बतौर कार्यकारिणी सदस्य अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्थानीय अनेकों सामाजिक संगठनों में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले धर्मेश पारीक शिवसागर पारीक सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा लंबे समय से पूर्वोत्तर पारीक परिषद के कार्यकारिणी सदस्य भी हैं।

अतुलनीय सहयोग सम्मान –

अतुलनीय सहयोग सम्मान से सम्मानित होने वालों में रिंकी अग्रवाल, अर्चना गाड़ोदिया, विभा बेड़िया, रेखा पौद्दार, स्वीटी शर्मा, सुजिता बेड़िया, शांति सुरेका, राजीव अग्रवाल, महेश शर्मा, गौतम बेड़िया, अंकुश अग्रवाल, बिनीता जालान, पिंकी चांडक, निशांत अग्रवाल, प्रशांत मोर, यतीश बेड़िया, रोहित बेड़िया, राहुल पसारी, मनीष बेड़िया एवं अनुप बेड़िया शामिल रहे।

उत्कृष्ट सहयोग सम्मान –

वहीं उत्कृष्ट सहयोग सम्मान की श्रेणी में दिशा अग्रवाल, पूनम मोर, मानव गाड़़ोदिया, राहुल कुमार अग्रवाल, मोंटी अग्रवाल, खुशबू मोर, शिल्पा अग्रवाल, रीति बेड़िया, निलेश अग्रवाल, निशांत अग्रवाल (गर्ग), रजत भरर्तीया, देवक अग्रवाल एवं रोहित पसारी को सम्मानित किया गया। विशेष प्रोत्साहन सम्मान राहुल बेड़िया एवं कुणाल अग्रवाल को प्रदान किया गया।

विशेष सलाहकार एवं पत्रकारिता सम्मान –

विशेष सलाहकार सम्मान के अंतर्गत अरविंद गाड़़ोदिया, मनोज बेड़िया, अशोक बेड़िया, पूनम भरतीया, बिनीता पसारी, सुनीता अग्रवाल, लोकेन्द्र जैन एवं अमित अग्रवाला को सम्मानित किया गया। वहीं पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु पत्रकार राजू मिश्रा, प्रकाश कुर्मी एवं त्रिलोक्य चेतिया को विशेष पत्रकारिता सम्मान प्रदान किया गया। सुनील सुरेका विशेष सम्मान से को सम्मानित किया गया।

शाखा के सर्वश्रेष्ठ पदाधिकारी का सम्मान नीरज बेड़िया एवं खुशबू जैन को प्रदान किया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता सम्मान आदिश अग्रवाल को दिया गया।

नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण –

समारोह के द्वितीय महत्वपूर्ण चरण में सत्र 2026-27 की नवनिर्वाचित शाखाध्यक्ष स्वीटी शर्मा को प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी द्वारा विधिवत शपथ ग्रहण करवाया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष स्वीटी शर्मा, सचिव मनीष बेड़िया, कोषाध्यक्ष शंभू सुरेका सहित समस्त पदाधिकारियों ने मारवाड़ी युवा मंच के संविधान और सेवा भावना के प्रति पूर्ण निष्ठा की शपथ ली। शपथ ग्रहण कराते हुए वरिष्ठ सदस्यों ने नए टीम को सामाजिक सेवा, शिक्षा जागरूकता, स्वास्थ्य शिविरों और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे कार्यों को और तेज गति देने का आह्वान किया।

प्रांतीय अध्यक्ष, मंडलीय उपाध्यक्ष सहित स्थानीय सामाजिक संगठनों द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया। तदोपरांत अशोक बेड़िया के संचालन में नई कार्यकारिणी समिति के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

“नई सोच- नया संकल्प” – स्वीटी शर्मा 

नवनिर्वाचित शाखाध्यक्ष स्वीटी शर्मा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से अपने सत्र की टैग लाइन “नई सोच- नया संकल्प” पर बल देते हुए भावी पीढ़ी के युवाओं को मंच संगठन से जुड़ने की अपील की। उन्होंने रचनात्मक गतिविधियों के साथ मंच के लक्ष्य और उद्देश्यों की अनुपालना करते हुए कार्य करने का आश्वासन दिया।

मायुम मोरानहाट शाखा की 37 वीं अध्यक्ष तथा दूसरी महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई स्वीटी शर्मा को सत्र 2022-23 में शाखा की पहली महिला सचिव के रूप में कार्य करने का अनुभव है। उनकी नेतृत्व में मंच शाखा को नई उर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर मंचासिन अतिथियों द्वारा शाखा की सदस्यता सूची का विमोचन भी किया गया।

मंच केवल एक संगठन नहीं है, यह एक संस्कार है, एक जिम्मेदारी – राज चौधरी 

मुख्य अतिथि राजा चौधरी ने अपने सारगर्भित संबोधन में मोरानहाट शाखा की नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि मारवाड़ी युवा मंच केवल एक संगठन नहीं है — यह एक संस्कार है, एक जिम्मेदारी है, और एक सपना है। हमारी जड़ें राजस्थान की मिट्टी में हैं, पर हमारे पंख पूरे देश में फैले हुए हैं। हम व्यापार की परंपरा के साथ-साथ शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी भी उठाते हैं। हमारा संगठन तभी मजबूत होगा जब हम सब एक परिवार की तरह रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी भाषा, रीति-रिवाज, त्योहार और मूल्य हमारी पहचान हैं। इन्हें कभी भूलना नहीं चाहिए। साथ ही उन्होंने स्थानीय असमिया समाज के साथ भी समन्वय मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मोरानहाट शाखा पूर्वोत्तर प्रांत का गौरव है प्रांत की हमारी पूरी टीम आपकी हर सकारात्मक पहल में साथ खड़ी रहेगी।

मंडलीय उपाध्यक्ष सीए कविता सिकतिया सहित उपस्थित गणमान्य सभासदों ने भी अपने उद्बोधन में मायुम मोरानहाट शाखा के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए समाज सेवा के प्रति निरंतर समर्पण की प्रेरणा दी।

निवर्तमान अध्यक्ष राहुल चांडक ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। एक स्वर्णिम कार्यकाल के लिए शाखा सदस्यों द्वारा निवर्तमान शाखाध्यक्ष राहुल चांडक का अभिनंदन किया गया।

समारोह में मारवाड़ी सम्मेलन मोरानहाट शाखा के अध्यक्ष बिनोद अग्रवाल, मारवाड़ी महिला समिति (अभामामस) मोरानहाट शाखा अध्यक्ष प्रभा अग्रवाल, श्री राधाकृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रहलाद तोदी, मोरान संगीतमय सुंदरकांड समिति के अध्यक्ष पवन कुमार मोर, मोरान मारवाड़ी फाउंडेशन अध्यक्ष सुशील बेड़िया, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त मंत्री बिरेन अग्रवाल सहित वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश गाड़ोदिया, विजय कुमार मोर, विमल अग्रवाल, अशोक बेड़िया, मनोज भरतीया सहित स्थानीय मारवाड़ी समुदाय के युवा, शिक्षक, छात्र, पत्रकार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में मनीष बेड़िया द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

उल्लेखनीय है कि मारवाड़ी युवा मंच पूरे भारत में सक्रिय एक प्रमुख मारवाड़ी युवा संगठन है, जो सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत है। मोरानहाट शाखा भी स्थानीय स्तर पर युवाओं को जोड़कर सामुदायिक विकास के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। इस वार्षिक समारोह का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करना और नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ना है।

समारोह के समापन पर सभी ने मंच के भविष्य के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को बेहद सफल बताया और मारवाड़ी युवा मंच मोरानहाट शाखा की सराहना की।

यह आयोजन संगठन की एकता, समर्पण एवं सामाजिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। सभी के संयुक्त प्रयासों से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार बना। इस आशय की जानकारी शाखा सचिव मनीष बेड़िया द्वारा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!