Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifSIVASAGARक्राइमटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़शिवसागर

शिवसागर में रहस्यमयी मौत : बेतबाड़ी के दरिका ब्रिज के पास अज्ञात युवक की लाश मिली : परिजनों की तलाश में पुलिस

पुलिस संदेह की स्थिति में दुर्हघटना, हत्या या आत्महत्या  जांच जारी : आम जनता से मदद की अपील, इस अज्ञात व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत शिवसागर पुलिस स्टेशन से संपर्क करें

शिवसागर 7 मई :

शिवसागर शहर के समीपवर्ती बेतबाड़ी इलाके में दरिका ब्रिज के निकट बुधवार रात करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति की लाश रहस्यमयी परिस्थितियों में मिली है।

मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और मौत के कारणों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने रात में दरिका ब्रिज इलाके में एक व्यक्ति को निर्जीव अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

मौत का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस संदेह की स्थिति में है कि यह कोई दुर्घटना है या फिर हत्या, आत्महत्या या कोई अन्य मामला, इसकी जांच जारी है।

मृतक की लाश को शिवसागर सिविल अस्पताल के मॉर्ग में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के साथ-साथ फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

शिवसागर पुलिस ने आम जनता से मदद की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि किसी को इस अज्ञात व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो, उसका नाम, पता, परिवार या वह कहां से आया था तो तुरंत शिवसागर पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। पुलिस ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति जिसे इस मामले में कोई जानकारी हो, वह तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या शिवसागर थाने में संपर्क करे। आपकी दी गई जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

इस घटना से बेतबाड़ी और आसपास के इलाके में चिंता का माहौल है। लोग पुलिस से जल्द से जल्द मृतक की पहचान करने और मौत के सच्चे कारण का पता लगाने की मांग कर रहे हैं।इधर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!