Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़देशराजस्थानलोकल न्यूज़

विकसित राजस्थान के लिए रोडमैप बनाकर हो रहे विकास कार्य – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ग्राम रथों के माध्यम से प्रदेशवासियों से किया संवाद :चूरू विधानसभा क्षेत्र के भैरूसर में हुआ सांध्य चौपाल कार्यक्रम : संभागीय आयुक्त विश्राम मीना, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत

संभागीय आयुक्त विश्राम मीना ने कहा - ग्राम रथों के माध्यम से सीधे गांव स्तर पर उपलब्ध हो रही योजनाओं की जानकारी

न्यूज डेस्क, 17 मई : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार शाम को ग्राम रथ अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेशवासियों से संवाद किया और प्रदेश स्तर से संबोधित किया। इसी क्रम में जिले के चूरू विधानसभा क्षेत्र के भैरूसर में ग्राम रथ अभियान अंतर्गत सांध्य चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त विश्राम मीना, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश स्तर से ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने के लिए रोडमैप बनाकर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित राजस्थान की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब ग्रामीण क्षेत्र आत्मनिर्भर, सशक्त और जागरूक बनेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अंतिम छोर तक पानी उपलब्धता की दिशा में अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में स्वरोजगार ऋण व राजीविका गतिविधियों से महिलाओं और बीज व उर्वरक उपलब्धता, मृदा जांच, तारबंदी, कृषि यंत्र सहायता आदि के माध्यम से किसानों को संबल मिल रहा है। उन्होंने किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीना ने कहा कि शासन – प्रशासन ग्रामीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आमजन को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी सीधे गांव स्तर पर उपलब्ध हो रही है, जिससे पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ लेने में आसानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि आमजन को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ सरलता से मिल सके।

ग्राम रथ अभियान केवल योजनाओं के प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि सरकार और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने का प्रभावी प्रयास है। ग्राम रथ अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे। ग्राम रथ अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ जनसहभागिता को भी नई मजबूती मिली है।

सीईओ श्वेता कोचर ने कहा कि ग्राम रथ अभियान के तहत विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध होने से ग्रामीणों को सुविधा मिल रही है तथा प्रशासन और आमजन के बीच संवाद मजबूत हो रहा है। उन्होंने ग्राम रथ के साथ रखी सुझाव पेटिका में अपने सुझाव देने की अपील की।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ ओमप्रकाश ने पशुपालन विभाग और कृषि विभाग के सहायक निदेशक कुलदीप शर्मा ने कृषि व उद्यानिकी से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।

इसी के साथ उपस्थित अन्य विभागीय अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी व ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित त्वरित समाधान के प्रयास किए। इस मौके पर भंवरसिंह राठौड़, हरदेवाराम डूडी, इंद्रचंद, किरण देवी सहित ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया।

ग्रामीणों ने गांव में पेयजल सप्लाई, बिजली आपूर्ति, पीएम आवास योजना अंतर्गत आवास उपलब्धता आदि से जुड़े परिवाद रखे, जिस पर अधिकारियों ने सकारात्मक कार्यवाही करने की बात कही।

इस दौरान तहसीलदार अशोक गोरा, बीडीओ कैलाश पचारिया, डीओआईटी संयुक्त निदेशक नरेश कुमार, नायब तहसीलदार महेंद्र गहलोत, डॉ निशा, पीएचईडी एक्सईएन प्रेम कुमार, सानिवि एईएन पूनम सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मदनलाल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!