Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifSIVASAGARराज्यलोकल न्यूज़शिवसागर

शिवसागर नगरपालिका ने 33 सफाई कर्मचारियों को प्रदान किए नए यूनिफॉर्म : सुरक्षा, स्वच्छता और अनुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

शिवसागर 14 मई : शिवसागर नगरपालिका के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों के कल्याण और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को आकर्षक और उपयोगी यूनिफॉर्म वितरित की गई, जिससे उनके कार्य को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने की पहल की गई है।
नगरपालिका प्रशासन के अनुसार के कुल 33 सफाई कर्मचारियों को शर्ट, पैंट और जूते प्रदान किए गए। यह वितरण कार्यक्रम कर्मचारियों की सुरक्षा, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा कार्यस्थल पर एक अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। नए यूनिफॉर्म न केवल कर्मचारियों की पहचान को मजबूत करेंगे, बल्कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा और खासकर शहर की सफाई व्यवस्था जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य को भी बेहतर बनाएंगे।
इस अवसर पर शिवसागर नगरपालिका की अध्यक्ष मृणाली कुंवर, मुख्य अधिशासी अधिकारी देवब्रत शर्मा और कंजर्वेंसी इंस्पेक्टर रिजु रहमान उपस्थित रहे। पालिकाध्यक्ष सहित दोनों अधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनकी सेवा भावना की सराहना की और कहा कि ऐसे कदम नगर की स्वच्छता अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
नगरपालिका के सीईओ देवब्रत शर्मा और कंजर्वेंसी इंस्पेक्टर रिजु नियमित रूप से शहर की सफाई और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहते हैं। शहर की सफाई व्यवस्था में सफाई कर्मचारी फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नए यूनिफॉर्म वितरण से न केवल उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर उनकी पेशेवर छवि भी मजबूत होगी।
नगरपालिका का यह कदम स्वच्छ भारत मिशन और स्थानीय स्वच्छता अभियानों के अनुरूप है, जिसमें कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता दी जाती है। पालिका प्रशासन ने आशा व्यक्त की है कि यह पहल अन्य कर्मचारियों को भी प्रोत्साहित करेगी और शहर में स्वच्छता स्तर को और ऊंचा उठाएगी। यह आयोजन शहर के लिए एक सकारात्मक कदम है, जो सफाई कर्मचारियों के प्रति सम्मान और समर्थन को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!