Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifSIVASAGARक्राइमटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़शिवसागर

डिमौ के अठाबाड़ी चेतिया गांव में चोरों ने मचाया आतंक : आध्यात्मिक केंद्र नामघर में घुसकर बेहद अपमानजनक हरकत : निकृष्ट मानसिकता का परिचय : नामघर में मल त्याग कर की चोरी

ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो

शिवसागर 7 मई : शिवसागर जिले के डिमौ थाना क्षेत्र अंतर्गत अठाबाड़ी चेतिया गांव में चोरों ने रात के अंधेरे में भारी तांडव मचाया हुआ है। चोरों ने न सिर्फ ग्रामीणों के घरों से कीमती सामान चुराया, बल्कि पालतू जानवरों की चोरी कर रहे हैं। इतना ही नहीं सक्रिय चोरों ने गांव के आध्यात्मिक केंद्र नामघर में घुसकर बेहद अपमानजनक हरकत भी की।

इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। रात में जब पूरा गांव नींद में डूबा रहता है तब सक्रिय चोर गिरोह लोगों के घरों में चोरी की वारदात अंजाम दे रहा हैं। चोरों ने इलाके के कई ग्रामीणों के घरों में घुसकर नकदी और कीमती सामान लूट लिया। विशेष रूप से चोरों ने घरों के तांबूल (सुपारी) के बगीचों और पालतू जानवरों तक पर हाथ साफ कर दिया। जिससे स्थानीय लोगों को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि चोर लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पूरे इलाके में आतंक का माहौल बना रखा है।

चोरी की इन घटनाओं में सबसे चौंकाने वाली और सबसे शर्मनाक घटना धार्मिक और आध्यात्मिक उपासना केंद्र स्थल गांव के नामघर में हुई। चोर नामघर के अंदर घुसा और निकृष्ट मानसिकता का परिचय देते हुए वहां मल त्याग (शौच) किया और फिर नामघर में रखे कीमती सामान तथा नकदी को लूटकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार नामघर से चोर ने लगभग 15 – 16 हजार रुपये नकद, कांस्य के कीमती बर्तन और अन्य मूल्यवान सामग्रियां चुराई है। धार्मिक स्थल में इस तरह की घटना ने गांववासियों को गहरी पीड़ा और आक्रोश पहुंचाया है।

नामघर की इस घटना को लेकर गांववासियों में भारी रोष फैल गया है। लोग पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चोरों का गिरोह सक्रिय है और पिछले कुछ समय से इलाके में इसी तरह की घटनाएं हो रही हैं।

स्थानीय लोगों ने नामघर की घटना को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज करने के साथ ही डिमौ सहजिला आयुक्त कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई है।

गांववासियों ने मांग की है कि पुलिस चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं। साथ ही नामघर की सुरक्षा बढ़ाने और पूरे इलाके में निगरानी सख्त करने की भी मांग की जा रही है।

यह घटना न सिर्फ चोरी की साधारण घटना नहीं है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली भी है, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!