Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
GUWAHATIhttps://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifWest Bengalटॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का ऐतिहासिक क्षण : ममता की कुर्सी छिन गई, राज्यपाल ने बर्खास्त किया मंत्रिमंडल

पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग : ममता बनर्जी चुनावी हार के बावजूद इस्तीफा देने से इनकार कर रही थीं

कोलकाता 7 मई :

अखिरकार पश्चिम बंगाल में 15 साल पुरानी तृणमूल कांग्रेस की सत्ता का अंत हो गया। राज्यपाल आर.एन. रवि ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग घोषित कर दिया गया है।

यह कदम संविधान के अनुच्छेद 172 के तहत विधानसभा की पांच साल की अवधि पूरी होने के साथ स्वतः लिया गया है, जबकि ममता बनर्जी चुनावी हार के बावजूद इस्तीफा देने से इनकार कर रही थीं।

2016 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत हासिल किया था। भाजपा को 207 सीटें मिलीं, जबकि दीदी की तृणमूल कांग्रेस मात्र 80 सीटों पर सिमट गई। ममता बनर्जी ने हार स्वीकार नहीं की और ‘चुनाव में धांधली’ का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने से साफ मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं हारी नहीं हूं, इसलिए राजभवन नहीं जाऊंगी।

राज्यपाल आर.एन. रवि ने संवैधानिक प्रावधानों के तहत अनुच्छेद 164(1) के अनुसार मंत्रिपरिषद पर ‘प्लेजर’ वापस ले लिया। चुनाव आयोग ने नई विधानसभा के गठन का नोटिफिकेशन जारी कर राजभवन को भेज दिया था, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। अब सत्ता का सुचारू हस्तांतरण भाजपा के हाथ में होने जा रहा है।

कल भाजपा विधायक दल की अहम बैठक, अमित शाह का कोलकाता दौरा

कल यानी 8 मई को भाजपा की विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री और सरकार गठन से जुड़े फैसले लिए जाएंगे। बंगाल में बीजेपी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल शाम कोलकाता पहुंच रहे हैं और बैठक में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी भी तेज हो गई है।

राजभवन सूत्रों ने पुष्टि की है कि संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा के बहुमत वाले दल को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया जाएगा। ममता बनर्जी की ओर से अब कोई कानूनी या राजनीतिक चुनौती दी जा सकती है, लेकिन फिलहाल सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया अपरिहार्य हो चुकी है।

यह घटनाक्रम पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के साथ राज्य की राजनीति में नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!