पद्मिनी एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर प्रगति शाखा की अनूठी सेवा : भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत : 500 से अधिक लोगों को मिली राहत

शिवसागर, 27 मई : मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर प्रगति शाखा द्वारा पवित्र पद्मिनी एकादशी के शुभ अवसर पर सेवा, धर्म और मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक भव्य शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम शिवसागर नगर के व्यस्ततम क्षेत्र जे. पी. अग्रवाला पथ स्थित निशा बागड़ी के निवास के सामने आयोजित किया गया, जहां राहगीरों, दुकानदारों एवं आमजन के बीच शीतल शरबत वितरित कर भीषण गर्मी और उमस से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
धार्मिक आस्था एवं सामाजिक सेवा की भावना से प्रेरित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। तेज धूप और उमस भरे मौसम के बीच शाखा की सदस्याओं ने पूरे उत्साह के साथ राह चलते लोगों को शरबत पिलाया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 500 से अधिक ग्लास शीतल शरबत वितरित किए गए, जिससे लोगों को काफी राहत महसूस हुई। स्थानीय नागरिकों ने मंच की इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
कार्यक्रम शाखा की संयोजिका निशा बागड़ी एवं शाखा अध्यक्ष मोनालिसा आशा अग्रवाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दोनों पदाधिकारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई और सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर शाखा की सचिव सोनम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बुलबुल लोहिया, रितु बाहेती, कविता सिकतिया, बिनीता अग्रवाल एवं लोचिका अग्रवाल सहित अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शाखा सचिव सोनम अग्रवाल ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच समाजसेवा, धार्मिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। पद्मिनी एकादशी जैसे पावन पर्व पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सहयोग, मानवता, परोपकार एवं सामाजिक एकता का संदेश देना था।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शाखा द्वारा इसी प्रकार के जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके और समाज में सेवा भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके।




