मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर प्रगति शाखा द्वारा आयोजित 5 दिवसीय नेचुरोपैथी स्वास्थ्य शिविर का सफल समापन हुआ : 132 मरीजों को मिला प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ : स्वर्गीय मधुसूदन (मोंटू) कंकानी की स्मृति में आयोजित

शिवसागर, 20 मई : समाजसेवा और जनकल्याण की भावना से ओत-प्रोत मारवाड़ी युवा मंच की शिवसागर प्रगति शाखा ने श्री मारवाड़ी पंचायत पब्लिक चैरिटेबल सोसायटी के सहयोग से स्थानीय मिलन मंदिर परिसर में 16 मई से 20 मई 2026 तक आयोजित 5 दिवसीय नेचुरोपैथी स्वास्थ्य शिविर का सफलता पूर्वक समापन हुआ।

स्व. मधुसूदन कंकानी की स्मृति में समर्पित
यह शिविर मारवाड़ी युवा मंच देरगांव शाखा के अध्यक्ष स्वर्गीय मधुसूदन (मोंटू) कंकानी की पावन स्मृति में समर्पित था, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

प्राकृतिक चिकित्सा के विशेषज्ञ
शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा के विशेषज्ञ डॉ. कैलाश कुमार (M.D. in Chiropractor, B.P.T.) के नेतृत्व में कुशल चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। टीम में शामिल अन्य चिकित्सक थ. संदीप नायक (M.D. in Acu), थ. विपिन कुमार (M.D. in Acu) तथा थ. राजेंद्र बिश्नोई (D.A.T) थे।

चिकित्सकीय टीम ने एक्यूप्रेशर और अन्य प्राकृतिक पद्धतियों के माध्यम से घुटनों का दर्द, कमर दर्द, गठिया, थायरॉइड, मधुमेह, पाचन संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न शारीरिक रोगों से पीड़ित मरीजों का सफल उपचार किया।

इस नेचुरोपैथी स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को लगातार पांच दिनों तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 3 बजे से रात 7 बजे तक सेवाएं उपलब्ध कराई गई। शिविर के दौरान मरीजों को प्राकृतिक चिकित्सा के लाभ, संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और दिनचर्या के महत्व पर विस्तृत परामर्श दिया गया।
बिना किसी दुष्प्रभाव वाली इस चिकित्सा पद्धति से मरीजों को उल्लेखनीय राहत मिली, जिसके कारण उनमें उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। आयोजकों के अनुसार कुल 132 लोगों ने पंजीकरण हुआ था।

शाखा अध्यक्ष का संबोधन
शाखा अध्यक्ष मोनालिसा आशा अग्रवाल ने शिविर का उद्घाटन अपने संबोधन से किया। उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक जीवनशैली में दवाओं पर अत्यधिक निर्भरता से बचना चाहिए। लोग स्वस्थ आहार, योग, व्यायाम और प्राकृतिक उपचार अपनाकर दीर्घायु एवं निरोगी जीवन जी सकते हैं। उन्होंने शिविर में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी करने के लिए आभार व्यक्त किया।
संयुक्त कार्यक्रम संयोजिका
संयुक्त कार्यक्रम संयोजिका एडवोकेट पायल अग्रवाल एवं रीमा अग्रवाल ने कहा कि यह शिविर दवाइयों के बिना प्राकृतिक तरीके से स्वास्थ्य सुधार पर केंद्रित था। आमजन को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। अपनी दिनचर्या में स्वस्थ आदतें अपनाने से स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले लाभार्थी इसकी खूब सराहना कर रहे हैं और इसे समाज के लिए अत्यंत लाभकारी बता रहे हैं। जिसने कि इस शिविर की सफलता और मंच शाखा के प्रयासों को मजबूती प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि 16 मई को शिविर का शुभारंभ मारवाड़ी युवा मंच देरगांव शाखा के अध्यक्ष स्वर्गीय मधुसूदन (मोंटू) कंकानी तथा असम के प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया था। दोनों दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए मौन रखा गया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. गिरिराज शर्मा सहित मारवाड़ी समाज के पंच मालचंद गट्टाणी, आत्माराम अग्रवाल एवं दीपक खेमका, मंच के मंडल सी की मंडलीय उपाध्यक्ष सीए कविता सिकतिया एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष गट्टाणी, श्री मारवाड़ी पंचायत जन दातव्य समिति के सचिव संजय अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी उमेश बलदुवा, कार्यकारिणी सदस्य यश्मी काबरा राठी उपस्थित रहे।
सदस्याओं की सराहनीय भूमिका
शिविर को सफल बनाने में शाखा की महिला सदस्याओं ने अग्रणी भूमिका निभाई। इनमें रेनू सिंघल, लोचिका अग्रवाल, अंशु शर्मा, दीपा सिंगोदिया, अनीता देवड़ा, खुशबू सहरिया, पूनम अग्रवाल, सुमन मालानी, रंजना शर्मा, निशा बागड़ी, वर्षा चित्तावत, डॉली अग्रवाल, स्वीटी अग्रवाल एवं कुसुम चित्तावत शामिल रहीं। इन सदस्याओं ने मरीजों की व्यवस्था, पंजीकरण, सहयोग और अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिविर की संयुक्त संयोजिका पायल अग्रवाल एवं रीमा अग्रवाल रहीं, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संचालित किया। शाखा की अध्यक्ष मोनालिशा आशा अग्रवाल, सचिव सोनम अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष बुलबुल लोहिया ने समापन अवसर पर सभी चिकित्सकों, सहयोगी संस्था, महिला सदस्याओं एवं प्रतिभागियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाजहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविर और सेवा कार्य निरंतर चलाए जाएंगे।

यह शिविर न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने वाला रहा, बल्कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को लोकप्रिय बनाने में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ। मारवाड़ी युवा मंच की यह पहल स्थानीय स्तर पर सराहनीय कदम माना जा रहा है, जो युवा पीढ़ी को सेवा भावना से जोड़ने का उदाहरण प्रस्तुत करता है।

मारवाड़ी युवा मंच की शिवसागर प्रगति शाखा स्थानीय स्तर पर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभा रही है। पांच दिवसीय शिविर का समापन मायुम शिवसागर प्रगति शाखा की सचिव सोनम अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों, चिकित्सक एवं लाभार्थियों सहित सहयोगी संस्था श्री मारवाड़ी पंचायत पब्लिक चेरिटेबल सोसायटी का धन्यवाद ज्ञापन करने के साथ हुआ।




