Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifSIVASAGARक्राइमटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़शिवसागर

शिवसागर और चराईदेव पुलिस का सफल संयुक्त अभियान : कारेंग तीनआली से भारी मात्रा में जाली नोट बनाने का सामान जब्त

शिवसागर, 21 मई : शिवसागर जिले में पुलिस ने जाली नोट (फेक करेंसी) बनाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। शिवसागर सदर थाना पुलिस की टीम और चराईदेव जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान शिवसागर के कारेंग तीनआली क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में जाली नोट बनाने का सामान जब्त किया है। इस दौरान सामान ढोने वाले वाहनों को भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवसागर सदर थाना की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जाली नोट बनाने के सामान को ले जा रहे हैं। इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए शिवसागर के एएसपी मयदुल इस्लाम और चराईदेव जिले के डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में पुलिस ने कारेंग तीनआली इलाके में सर्च अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में जाली नोट छापने के कच्चे माल, उपकरण और अन्य संदिग्ध सामग्री मिली। पुलिस ने सामान को परिवहन कर रहे एक ई-रिक्शा और एक मिनी डंपर को भी जब्त कर लिया।

पुलिस ने सामान लाने वाले गोलाघाट जिले के देरगांव के दिघलीबाम निवासी अरशद अली (38 वर्ष) सहित ई-रिक्शा चालक मोफिजुल हक और शिवसागर के दरिकापार निवासी मिनी डंपर चालक बितुल बोरा (32 वर्ष) को मौके से ही पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों को चराईदेव जिला पुलिस के हवाले कर दिया है।

अरशद अली के साथ ई-रिक्शा और डंपर चालकों का क्या संबंध है, इसकी जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों से पूरी साजिश का खुलासा होगा। पुलिस ने इस अभियान को अपनी निरंतर फेक करेंसी रैकेट के खिलाफ कार्रवाई का हिस्सा बताया है। जांच टीम पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है, जिसमें सामग्री का स्रोत, संभावित छापाखाना और बड़े नेटवर्क की पहचान शामिल है।

यह सफल अभियान ऊपरी असम में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!