ASSAMCRIMELocal NewsNAZIRAPOLICESIVASAGARSTATEक्राइमराज्यलोकल न्यूज़शिवसागर

शिवसागर पुलिस की बड़ी सफलता : कुख्यात ड्रग्स माफिया रूपम दे उर्फ ‘नेमु’ गिरफ्तार, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद : कई महीनों से फरार चल रहे आरोपी को नाजिरा के न-माटी घरफलिया गांव क्षेत्र से पुलिस ने दबोचा : 10 किलोमीटर से अधिक पीछा कर की कार्रवाई

शांतिबन इलाके से संचालित ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट : पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है आरोपी रूपम दे

शिवसागर, 10 जुलाई : शिवसागर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जारी पुलिस अभियान को आज एक बड़ी सफलता मिली। लंबे समय से फरार चल रहे शिवसागर के कथित कुख्यात ड्रग्स माफिया रूपम दे उर्फ ‘नेमु’ को आखिरकार शिवसागर सदर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गुप्त सूचना के आधार पर शिवसागर सदर पुलिस थाना के नगर निरीक्षक देवाशीष शर्मा के नेतृत्व में सात सदस्यीय विशेष पुलिस दल ने अभियान चलाकर आरोपी रूपम दे को नाजिरा क्षेत्र के न-माटी घरफलिया गांव के मौथारी इलाके से हिरासत में लिया।

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, 10 किलोमीटर से अधिक पीछा कर दबोचा

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को आरोपी के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस दल ने हार नहीं मानी और करीब 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

पुलिस की इस कार्रवाई को शिवसागर में ड्रग्स विरोधी अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

शांतिबन इलाके में किराए के मकान से चल रही थीं गतिविधियां

बताया गया है कि रूपम दे उर्फ नेमु शिवसागर के शांतिबन क्षेत्र के सामने स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था, लेकिन पुलिस कार्रवाई तेज होने के बाद वह पिछले कुछ समय से फरार था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

पुलिस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी और आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

भारी मात्रा में संदिग्ध ड्रग्स बरामद, पहले भी कई बार हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। मामले को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है और ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया जाता है कि रूपम दे उर्फ नेमु इससे पहले भी ड्रग्स से जुड़े मामलों में कई बार गिरफ्तार हो चुका है। स्थानीय स्तर पर उसका नाम लंबे समय से अवैध नशे के कारोबार से जुड़ता रहा है।

ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

शिवसागर जिले में पिछले कुछ समय से पुलिस द्वारा ड्रग्स कारोबारियों और नशे के अवैध नेटवर्क के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कई स्थानों से ड्रग्स तस्करों और सेवन करने वालों को गिरफ्तार किया गया है।

रूपम दे उर्फ नेमु की गिरफ्तारी को पुलिस की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!