Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
GUWAHATIhttps://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

असम में एनडीए 3.0 की कमान हिमंत को : भाजपा विधायक दल की बैठक में डॉ. हिमंत विश्व शर्मा सर्वसम्मति से चुने गए नेता : 8 प्रस्तावक विधायकों ने किया प्रस्ताव

मंगलवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे डॉ. हिमंत विश्व शर्मा

गुवाहाटी, 10 मई : भाजपा विधायक दल की बैठक में डॉ. हिमंत विश्व शर्मा को सर्वसम्मति से विधायक दल नेता चुना गया। बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव 8 प्रस्तावक विधायकों द्वारा रखा गया, जिसे सभी नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने समर्थन दिया।

प्रस्ताव पेश करने वाले इन 8 नवनिर्वाचित विधायकों में क्रमशः के नाम रंजीत कुमार दास, विश्वजीत दैमारी, अजंता नेओग, रामेश्वर तेली, राजदीप रॉय, अशोक सिंघल, पिजूष हजारिका और चक्रधर गोगोई के नाम शामिल हैं।

भाजपा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और सह-पर्यवेक्षक, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में अटल बिहारी वाजपेयी भवन में बैठक हुई। इसके बाद एनडीए संयुक्त बैठक में भी सरमा को गठबंधन नेता चुना गया।

डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि एनडीए टीम आज राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करेगी। शपथ ग्रहण मंगलवार 12 मई 2026 को सुबह 11 बजे खानापारा वेटरनरी ग्राउंड में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि रहेंगे।

एनडीए ने 126 सीटों में 102 जीतीं। भाजपा अकेले 82 सीटों पर सफल रही। एजीपी और बीपीएफ ने 10-10 सीटें हासिल कीं।

शुरुआती शपथ में सरमा के अलावा एजीपी से अतुल बोरा और बीपीएफ से सेवली मोहिलारी शामिल हो सकते हैं। पूर्ण मंत्रिमंडल बाद में बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!