Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
ASSAMJORHATLocal NewsSTATETeokराज्यलोकल न्यूज़

टियोक के पदुम चाय बागान में पकड़ा गया विशाल तेंदुआ, कई दिनों से फैला रखा था दहशत का माहौल : गाय-बकरियों का लगातार कर रहा था शिकार, वन विभाग के लगाए पिंजरे में आखिरकार हुआ कैद

तेंदुए के पकड़े जाने से स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस, वन विभाग ने शुरू की आगे की कार्रवाई

टियोक, 7 जुलाई : टियोक क्षेत्र के पदुम चाय बागान में पिछले कई दिनों से लोगों के बीच भय और दहशत का कारण बना एक विशाल तेंदुआ (नाहरफुटुकी बाघ) आखिरकार वन विभाग के प्रयासों से पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद इलाके के लोगों ने राहत महसूस की है।

कई दिनों से पालतू पशुओं को बना रहा था निशाना

जानकारी के अनुसार, यह तेंदुआ पिछले काफी समय से पदुम चाय बागान और आसपास के इलाकों में सक्रिय था। तेंदुआ लगातार ग्रामीणों के गाय, बकरी और अन्य पालतू पशुओं का शिकार कर रहा था, जिसके कारण स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया था।

विशेष रूप से शाम और रात के समय लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस हो रहा था। ग्रामीणों ने तेंदुए की गतिविधियों को लेकर वन विभाग को सूचना दी थी।

वन विभाग ने लगाया पिंजरा, सफल हुआ अभियान

स्थानीय लोगों की शिकायत और तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया था।

लगातार प्रयासों के बाद आज तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए उसी पिंजरे में फंस गया। सुबह जब लोगों ने तेंदुए को पिंजरे में कैद देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया तेंदुआ

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में लिया। विभाग द्वारा तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच और आगे की आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

तेंदुए के पकड़े जाने के बाद पदुम चाय बागान और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

टियोक से बिजू तुनवाल की रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!