नवशक्ति सृजन शाखा शिवसागर का प्रथम स्थापना दिवस समारोह उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न : सेवा, संगठन और महिला सशक्तिकरण की यात्रा का हुआ उत्सव; उत्कृष्ट योगदान देने वाली सदस्याओं को विभिन्न पुरस्कारों से किया गया सम्मानित
पूर्व प्रांतीय अध्यक्षा कृष्णा खेमका सहित अनेक गणमान्य अतिथि रहीं उपस्थित : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह, खेल प्रतियोगिताओं एवं पुरस्कार वितरण ने बांधा समां

शिवसागर, 17 जून : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, असम प्रांत के अंतर्गत गठित नवशक्ति सृजन शाखा, शिवसागर का प्रथम स्थापना दिवस समारोह स्थानीय होटल स्काई शेफ में अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाखा की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों, सेवा कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को स्मरण करते हुए महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा एवं संगठनात्मक एकता के संकल्प को और मजबूत किया गया।
समारोह में पूर्व प्रांतीय अध्यक्षा कृष्णा खेमका, शिवसागर मारवाड़ी महिला समिति की निवर्तमान अध्यक्षा सुमन शर्मा, पूर्व अध्यक्षा रेखा बुखरेड़िया तथा उपाध्यक्ष श्वेता अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ किया गया।

एक वर्ष में सेवा, संस्कार और संगठन का सशक्त उदाहरण बनी सृजन शाखा
अपने स्वागत उद्बोधन में शाखा की अध्यक्षा रितिका डालमिया ने कहा कि नवशक्ति सृजन शाखा का गठन केवल एक संगठन बनाने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि महिलाओं को समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के लिए किया गया था।
उन्होंने कहा कि आज जब हम अपना प्रथम स्थापना दिवस मना रहे हैं, तब यह केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संकल्प का भी अवसर है। पिछले एक वर्ष में हमारी सदस्याओं ने सेवा, संस्कार, संगठन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जरूरतमंद परिवारों के लिए अन्नदान, महिला जागरूकता, सांस्कृतिक गतिविधियां, सामाजिक सहयोग और मानवीय सेवा के अनेक कार्यों में हमारी सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई है।
उन्होंने आगे कहा कि शाखा का उद्देश्य महिलाओं को आत्मविश्वास, नेतृत्व और समाजसेवा के मंच से जोड़ना है तथा भविष्य में भी संगठन सेवा और संस्कार की इसी परंपरा को आगे बढ़ाता रहेगा।
अतिथियों ने की शाखा की सराहना
इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्षा कृष्णा खेमका ने अपने संबोधन में कहा कि अल्प समय में नवशक्ति सृजन शाखा ने जिस प्रकार समाज सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में अपनी पहचान बनाई है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी सक्रिय सदस्याएं होती हैं और सृजन शाखा की प्रत्येक सदस्य इस शक्ति का सुंदर उदाहरण है।
सुमन शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की सफलता उसके सदस्यों की एकजुटता, समर्पण एवं सहयोग पर निर्भर करती है। नवशक्ति सृजन शाखा ने अपने प्रथम वर्ष में जिस ऊर्जा एवं उत्साह के साथ कार्य किया है, वह अन्य शाखाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
वहीं रेखा बुखरेड़िया ने कहा कि महिलाओं की सामाजिक भागीदारी समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शाखा की सदस्याओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करती हैं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम के दौरान शाखा की सदस्याओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों एवं मनोरंजक गतिविधियों ने समारोह को यादगार बना दिया। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अतिथियों एवं पत्रकारों का किया गया सम्मान
समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज और संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकार बंधुओं का भी विशेष सम्मान कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से सम्मानित हुईं उत्कृष्ट सदस्याएं
वर्ष 2024 से 2026 के मध्य शाखा द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक, सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सदस्याओं को “प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड” प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के माध्यम से उनकी सक्रिय सहभागिता, समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं उल्लेखनीय सेवाओं की सराहना की गई।
विभिन्न श्रेणियों में दिए गए विशेष सम्मान
उत्कृष्ट योगदान देने वाली सदस्याओं को मिला विशेष सम्मान। क्लब की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सदस्याओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
क्लब में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले रचनात्मक एवं नवाचारपूर्ण विचार प्रस्तुत करने के लिए हर्षिता डालमिया को “इनोवेटिव आइडियाज अवार्ड” प्रदान किया गया।
प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय सहभागिता तथा सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहने पर संध्या राठी को “ऑलवेज रेडी अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
क्लब के कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग एवं समर्पित योगदान के लिए प्रिया देवड़ा, प्रीतिका अग्रवाल तथा सुनिधि मूंधड़ा को “इवेंट सपोर्टर अवार्ड” प्रदान किए गए।
क्लब की गतिविधियों में नियमित उपस्थिति एवं प्रतिबद्धता के लिए सोनम अग्रवाल को “डेडिकेटेड मेंबर अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त राजनी अग्रवाल को तंबोला नाइट में सर्वाधिक टिकटों की बिक्री कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर “हाउजी स्टार परफॉर्मर अवार्ड” प्रदान किया गया।
इन सम्मानों के माध्यम से क्लब ने सदस्यों की रचनात्मकता, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी समाज एवं संगठन के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

सचिव ने प्रस्तुत किया वार्षिक प्रतिवेदन
कार्यक्रम के दौरान शाखा की सचिव नैना राठी ने शाखा का विस्तृत वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं कोषाध्यक्षा राजनी अग्रवाल ने आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत कर शाखा की वित्तीय गतिविधियों से सभी को अवगत कराया।
वर्तमान कार्यकारिणी एवं सदस्याएं निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका
15 सदस्याओं के साथ गठित नवशक्ति सृजन शाखा की वर्तमान सदस्य संख्या बढ़कर 21 हो चुकी है। संस्था की वर्तमान कार्यकारिणी में रितिका डालमिया अध्यक्ष, नैना राठी सचिव, राजनी अग्रवाल कोषाध्यक्ष, सुनिधि मूंधड़ा उपाध्यक्ष तथा सोनम अग्रवाल जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के रूप में दायित्व निभा रही हैं।
शाखा की सक्रिय सदस्याओं में मेघा मोदी, दिव्या अग्रवाल, सिमरन अग्रवाल, हर्षिता डालमिया, मानसी डालमिया, निकिता राठी, संध्या राठी, स्वाति अग्रवाल, नेहा सुरेका, नीता अग्रवाल, रश्मि खंडेलिया, प्रीतिका अग्रवाल, निकिता चांडक, आयुषी अग्रवाल, कृतिका बाहेती पंसारी तथा प्रिया देवड़ा शामिल हैं, जो विभिन्न सेवा परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
सौहार्द और एकता का प्रतीक बना समारोह
समारोह के दौरान सभी सदस्यों एवं अतिथियों के लिए जलपान एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। शाखा की लगभग सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रथम स्थापना दिवस समारोह आपसी सौहार्द, सहयोग, समर्पण एवं संगठनात्मक एकता का सुंदर उदाहरण बनकर उभरा।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षा रितिका डालमिया ने सभी अतिथियों, सदस्याओं, पत्रकार बंधुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
यह जानकारी अभामामस की नवशक्ति सृजन शाखा शिवसागर की जनसंपर्क अधिकारी सोनम अग्रवाल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।




