Welcome to NE NEWS 24X7   Click to listen highlighted text! Welcome to NE NEWS 24X7
https://nenews24x7.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifलोकल न्यूज़

जोरहाट माहेश्वरी सभा की आम सभा संपन्न : नई कार्यकारिणी का गठन हुआ : राधेश्याम बाहेती और जुगल राठी को फिर मिली अध्यक्ष -सचिव पद की कमान

चुनाव अधिकारी अशोक मालपानी एवं पर्यवेक्षक शंकर पेड़ीवाल के मौजूदगी में सर्वसम्मति से हुआ सत्र 2026-29 के लिए नई टीम का गठन

जोरहाट, 12 मई : जोरहाट माहेश्वरी सभा की आम सभा एवं आगंतुक त्रैवार्षिक सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया रविवार को श्री मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी परिसर के माहेश्वरी भवन में संपन्न हुई।

अध्यक्ष राधेश्याम बाहेती की अध्यक्षता में आयोजित सभा में माहेश्वरी सेवा न्यास के अध्यक्ष गणपतराय राठी, कोषाध्यक्ष रामगोपाल झंवर, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश राठी तथा राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी सुशील कलानी, जोरहाट माहेश्वरी सभा के चुनाव अधिकारी अशोक मालपानी तथा पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा के पर्यवेक्षक शंकर पेडीवाल को लेकर मंच गठन किया गया।

माहेश्वरी युवा संगठन के उपाध्यक्ष पवन धूत के संचालन में आयोजित सभा का शुभारंभ भगवान महेश की आराधना करते हुए दीप प्रज्ज्वलन और महेश वंदना के सामूहिक गान के साथ हुआ। अध्यक्ष राधेश्याम बाहेती ने अपने स्वागत भाषण में सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए 2023-26 के पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान समाज तथा विशेष रूप से युवा तथा महिला संगठन से मिले सक्रिय सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए नए कार्यकाल में युवा तथा महिला सदस्यों को अधिक जिम्मेदारी देने का संकल्प लिया।

सचिव जुगल राठी द्वारा विगत कार्यकाल की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरे के साथ सचिव की रिपोर्ट और कोषाध्यक्ष रामगोपाल झंवर द्वारा प्रस्तुत आय व्यय का हिसाब सभापटल पर रखा। जिसे सभा ने करतल ध्वनि से पारित किया।

तदोपरांत आम सभा को भंग कर सभा के दूसरे चरण में नए सत्र के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी अशोक मालपानी तथा पूर्वोत्तर इकाई से नियुक्त पर्यवेक्षक शंकर पेड़िवाल का असमिया फुलाम गामुछा पहनाकर अभिनंदन किया गया। चुनाव अधिकारी अशोक मालपानी ने पर्यवेक्षक शंकर पेड़ीवाल सहित माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी सीए एन. सी. करनानी एवं सुशील कलानी नई कार्यकारिणी समिति और पदाधिकारियों के चुनाव प्रक्रिया शुरू करते हुए उपस्थित सभासदों की राय मांगी।

महासभा के कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश राठी ने सामाजिक एकता और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चुनाव की बजाय सर्वसम्मति से चयन प्रक्रिया अपनाए जाने का प्रस्ताव रखा। सदस्यों द्वारा उनके प्रस्ताव का करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए नए सत्र के लिए कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किए जाने का निर्णय लिया गया।

माहेश्वरी सेवा न्यास के अध्यक्ष गणपतलाल राठी ने कर्मठ और अनुभवी कार्यकर्ता राधेश्याम बाहेती को दूसरे कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने का प्रस्ताव रखा। जिसका कैलाश नारायण सोनी ने समर्थन किया। वहीं गोपाल बागड़ी ने सचिव पद का दायित्व एकबार फिर से जुगल राठी को दिए जाने का प्रस्ताव रखा। जिसका शिवरतन सोमानी ने समर्थन किया।

इसी प्रकार अन्य पदों पर क्रमशः हनुमानमल गट्टाणी को उपाध्यक्ष, कैलाश नारायण सोनी को सह सचिव और मोती चांडक को कोषाध्यक्ष चुना गया। पर्यवेक्षक शंकर पेड़ीवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कार्यकारिणी समिति के विस्तार के लिए अधिकृत किया।

इस दौरान सीए एन. सी. करनानी, शंकर पेड़ीवाल और सुशील कलानी ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि जोरहाट माहेश्वरी सभा की यह नई टीम समाज की सेवा और विकास की दिशा में एक नया अध्याय साबित होगी। समाज की प्रतिनिधि संस्था को आगे बढ़ाने के लिए सभी को सामाजिक एकता समन्वय और सहयोग की भावना से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी समाजबन्धु नवनिर्वाचित टीम को पूर्ण सहयोग देने के लिए तत्पर हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधेश्याम बाहेती ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए उनपर विश्वास जताने के लिए सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नई टीम युवा और महिला संगठन सहित पूरे समाज को साथ लेकर काम करेगी। समाज की सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति संरक्षण और एकता बनाए रखने के लिए पूरी टीम प्रतिबद्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!